PSL मैच में सानिया मिर्जा के लगे नारे तो एक्ट्रेस सना जावेद को लग गई मिर्ची, देखें वायरल वीडियो
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शोएब मलिक (Shoaib Malik) ने हाल ही में एक्ट्रेस सना जावेद (Sana Javed) से शादी रचाई थी। शोएब की यह तीसरी शादी है। इससे पहले वह सानिया मिर्जा (Sania Mirza) के साथ थे। हालांकि, शादी के कुछ दिनों बाद शोएब अपने देश की टी20 लीग पाकिस्तान सुपर लीग (PSL 2024) में खेल रहे हैं। इस बीच मैच देखने के लिए उनकी पत्नी सना जावेद भी वहां पहुंच गईं। लेकिन फैंस ने उन्हें देखकर सानिया मिर्जा का नाम लेकर चिढ़ाना शुरू कर दिया। जिसके बाद वह आंख दिखाते हुए वहां से चली गईं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।