1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पति अभिनव कोहली से नहीं टूटा है Shweta Tiwari का रिश्ता, घेरलू हिंसा को झूठ बताते हुए रह रहे हैं साथ!

टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) हमेशा ही अपनी पर्सनल लाइफ (Shweta Tiwari personal life) को लेकर सुर्खियों में रही हैं। अब ऐसी खबरें हैं कि श्वेता और अभिनव अलग नहीं (Shweta Abhinav are living together) हुए हैं। दोनों एक दूसरे के साथ ही रह रहे हैं।

3 min read
Google source verification

image

Neha Gupta

Jun 12, 2020

Shweta Tiwari and Abhinav Kohli

Shweta Tiwari and Abhinav Kohli

नई दिल्ली | टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) हमेशा ही अपनी पर्सनल लाइफ (Shweta Tiwari personal life) को लेकर सुर्खियों में रही हैं। एकता कपूर के हिट सीरियल कसौटी जिंदगी के (Shweta Tiwari Kasauti Zindagi kay) से श्वेता घर-घर की फेवरेट बहु बन गईं। लेकिन किसने सोचा था कि उनकी रील लाइफ रीयल लाइफ स्टोरी में बदल जाएगी। श्वेता तिवारी और उनके पहले पति राजा चौधरी के तलाक (Shweta Tiwari Raja Chaudhary Divorce) से हर कोई वाकिफ है। दोनों के बीच बुरी लड़ाई के बाद वो अलग हो गए। उसके बाद श्वेता ने अभिनव कोहली (Shweta Tiwari Abhinav Kohli) से प्यार हुआ और उनसे शादी कर ली। लेकिन यहां भी दोनों के बीच कुछ अनबन हुई और श्वेता ने अभिनव के खिलाफ घरेलू हिंसा का केस दर्ज (Shweta Tiwari Domestic Voilence) किया। उसके बाद से ही श्वेता अपने पति अभिनव से अलग हो गई थी (Shweta Tiwari Abhinav Kohli separated) लेकिन अब जो खबरें सामने आई हैं वो बेहद हैरान करने वाली हैं।

श्वेता तिवारी और अभिनव कोहली के रिश्ते (Shweta Tiwari Abhinav Kohli relationship) को लेकर फिर से चर्चाएं होने लगी हैं। टेली चक्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, श्वेता और अभिनव अलग नहीं (Shweta Abhinav are living together) हुए हैं। दोनों एक दूसरे के साथ ही रह रहे हैं। रिसेन्टली अभिनव ने टेली चक्कर से बात करते हुए बताया कि वो और श्वेता साथ में रह रहे (Shweta Abhinav are not separated) हैं। उन्होंने कहा कि हम अलग नहीं हुए हैं। हम साथ रह रहे हैं। अभिनव से जब इस मुद्दे से जुड़े हुए और सवाल किए गए तो उन्होंने कुछ भी बोलने से साफ इंकार कर दिया। वहीं अभिनव ने अपने इंस्टाग्राम पर ये भी कहा है कि उनके खिलाफ श्वेता ने कोई कंप्लेन नहीं करवाई थी। उनका कहना है कि श्वेता ने उनके खिलाफ घरेलूं हिंसा की कोई भी शिकायत नहीं दर्ज कराई थी। हालांकि श्वेता की तरफ से इसपर कोई बयान नहीं आया है। अब असल सच क्या है इस बारे में तो अभी कुछ भी कह पाना मुश्किल है। लेकिन ये खबर सामने आने के बाद श्वेता के फैंस सच जानने को बेकरार हैं।

बता दें कि श्वेता ने अभिनव कोहली पर सिर्फ घरेलू हिंसा का ही आरोप नहीं लगाया था बल्कि उनकी और पहले पति राजा की बेटी पलक तिवारी को अपशब्द कहे जाने की बात भी सामने रखी थी। श्वेता ने मुंबई के एक पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करवाया था और अभिनव (Shweta file case against Abhinav) को दो दिनों तक हिरासत में भी रखा गया था। उस वक्त से दोनों के बीच दूरियां आ गई थीं और श्वेता पति अभिनव से अलग रहने लगी थीं। श्वेता ने कहा था कि उनके लिए बच्चों से बढ़कर कुछ भी नहीं है।

View this post on Instagram

My way of Having Fun📚#booksandme #paathleela

A post shared by Shweta Tiwari (@shweta.tiwari) on

वहीं सीरियल 'मेरे डैड की दुल्हन' (Mere Dad Ki Dulhan) की शूटिंग के दौरान श्वेता ने महिलाओं को लेकर एक मैसेज (Shweta Tiwari message on personal life) दिया था। उनकी खुद की लाइफ में उस वक्त प्रॉब्लम चल रही थी। श्वेता ने कहा था कि लोग कहेंगे कि इनके साथ दोबारा भी ऐसा हो गया। ये कैसे मुमकिन है। क्यों नहीं हो सकता? कम से कम मैं हिम्मत के साथ अपनी प्रॉब्लम्स को फेस तो कर रही हूं। मुझे अपनी लाइफ की समस्याओं के बारे में किसी से कुछ भी कहने में कोई डर नहीं है।

Story Loader