4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तारक मेहता शो को बड़ा झटका : भव्य, निधि और दिशा के बाद अब इस एक्ट्रेस ने छोड़ा शो

एक रिपोर्ट के अनुसार, मोनिका अपनी पे स्केल से खुश नहीं थी। वे मेकर्स से वेतन में बढ़ोतरी की मांग कर रही थीं। दोनों पक्षों की लंबी बातचीत के बाद...

less than 1 minute read
Google source verification
monika bhadoriya

monika bhadoriya

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' टीवी के सबसे मशहूर शो में से एक है। यह शो एक दशक से दर्शकों को एंटरटेन कर रहा है। पिछले कुछ दिनों से शो के कई एक्टर्स ने सीरियल को अलविदा कर दिया है। टप्पू का किरदार निभा रहे भव्य गांधी और फिर निधि भानुशाली भी शो छोड़कर चली गईं। वही दिशा वकानी तो लंबे समय से शो से गायब हैं। अब इसमें बावरी का कैरेक्टर प्ले कर रही एक्ट्रेस मोनिका भदौरिया शो से अलग हो गईं।

एक रिपोर्ट के अनुसार, मोनिका अपनी पे स्केल से खुश नहीं थी। वे मेकर्स से वेतन में बढ़ोतरी की मांग कर रही थीं। दोनों पक्षों की लंबी बातचीत के बाद भी इसका कोई हल नहीं निकला। इसके बाद उन्होंने शो छोड़ दिया है। वह पिछले छह साल से इस शो से जुड़ी हुई थीं। उन्होंने 20 अक्तूबर को अपना अंतिम एपिसोड शूट किया। उनके किरदार बावरी को दर्शक काफी पसंद करते थे। वह जेठा लाल के कर्मचारी बाघा की गर्लफ्रेंड बनी थीं। बाघा और बावरी का रोमांस काफी पसंद किया जाता है।

Story Loader