30 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘तारक मेहता..’ की सबसे मासूम और संस्कारी एक्ट्रेस भी कर चुकी है बी ग्रेड फिल्म में काम, दे चुकी है बोल्ड सीन

बी ग्रेड मूवी में उन्होंने बहुत ही बोल्ड सीन दिए थे।

2 min read
Google source verification
Disha vakani

Disha vakani

कई बार स्टार्स को मजबूरी में बी ग्रेड फिल्मों में काम करना पड़ता हैं। इनमें से कई अभिनेत्रियां ऐसी हैं जिनका आल इंडस्ड्री में बहुत अच्छा नाम है लेकिन कॅरियर की शुरुआत में उन्होंने बी ग्रेड फिल्मों में काम किया। घर-घर देखा जाने वाला टीवी सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की दया भाभी (दिशा वकानी) किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दिशा को यहां पहुंचने से पहले बी ग्रेड फिल्मों में काम करना पड़ा था। बी ग्रेड मूवी में उन्होंने बहुत ही बोल्ड सीन दिए थे।

टीवी की सबसे चर्चित अभिनेत्री दिशा वाकाणी ने वर्ष 1997 में 'कमसिन: द अनटच' नाम की एक बी ग्रेड फिल्म में काम किया था। फिल्म में उन्होंने जमकर बोल्ड सीन दिए थे। ज्ञातव्य है कि उन्होंने 2008 में टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में काम किया। यह शो काफी पॉपुलर हुआ और दिशा इस शो से दया भाभी के रूप में फेमस हो गईं।

बता दे कि दिशा टीवी के साथ साथ फिल्मो में भी नजर आ चुकी है। जिनमे 'देवदास', 'जोधा अकबर' और 'मंगल पांडे' प्रमुख है। दिशा इन दिनों 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में भी नजर नहीं आ रही हैं। बेटी होने के बाद दया ने शो से दूरी बना ली। अभी भी उनके फैंस शो में उनके लौटने का इंतजार कर हैं।