
tmkoc
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: टीवी दुनिया का मशहूर कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' पिछले 15 साल से लोगों को हंसा रहा है और लोगों के दिलो पर राज कर रहा है। शो दर्शकों के बीच इस तरह लोकप्रिय हो चुका है कि लोग इस शो को अपने परिवार का ही एक हिस्सा मानते हैं। इस सीरियल के सभी कलाकार अपने किरदार के नामों से जानो जाते हैं ना कि अपने रियल नाम से। हालांकि दिशा वकानी से लेकर शैलेश लोढ़ा तक करीब 12 लोग अब तक इस शो को छोड़ चुके हैं। इतना ही नहीं तारक मेहता शो के लीड डायरेक्टर मालव राजदा ने भी शो को छोड़ दिया था, लेकिन अब शो को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि जल्द ही शो पर फिल्म बनने जा रही है।
असित मोदी ने खुलासा किया कि बड़ा मकसद ‘तारक मेहता.. यूनिवर्स’ बनाना है। हाल ही में मीडिया से बातचीत के दौरान असित कुमार मोदी (Asit Kumar Modi) ने कहा, 'लोग ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ से प्यार करते हैं. 15 साल हो गए हैं और लोग अभी भी इसे देख रहे हैं। कोई भी शो न केवल टीवी पर बल्कि ओटीटी, यूट्यूब और अन्य प्लेटफॉर्म पर भी देख सकता है। इसलिए मुझे लगा कि मुझे शो के किरदारों के साथ कुछ करना चाहिए।'
यह पूछे जाने पर कि क्या असित मोदी अपने सुपरहिट शो पर एक फिल्म बनाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो उन्होंने हामी भरी और कहा, 'हां, एक फिल्म भी होगी। एक एनिमेटेड फिल्म भी होगी। सब कुछ किया जाएगा। हम TMKOC को एक मॉल की तरह बनाना चाहते हैं। सब कुछ होगा।'
यह भी पढ़ें- फिल्म भोला में खिलाड़ी अक्षय कुमार को देख एक्साइटेड हुए फैंस
उन्होंने आगे कहा कि 'आज जेठालाल, बबीता, दयाबेन, सोढी और बाकी किरदार घर-घर मशहूर हो चुके हैं। उन्हें हर कोई फैमिली मेंबर्स की तरह प्यार करता है। हमें पिछले 15 साल से दर्शकों का प्यार मिल रहा है और इसलिए मैंने इस शो पर एक यूनिवर्स क्रिएट करने के बारे में सोचा है।'
असित मोदी ने बताया कि, 'मैंने सोचा कि लोग इन किरदारों को इतना प्यार करते हैं तो इन पर गेम भी बनना चाहिए। लोग गेम भी काफी खेलते हैं। जब सफर कर रहे हों या ऑफिस में हों या फिर फ्री हों, वो गेम्स जरूर खेलना पसंद करते हैं। इसलिए मैंने अपना खुद का गेम क्रिएट करने के बारे में सोचा। हमारे गेम में कुछ कॉमिक एलिमेंट्स भी होंगे।'
असित मोदी ने आगे कहा, इसीलिए मैंने सोचा कि 'तारक मेहता' को केवल एक टेलीविजन शो तक ही सीमित नहीं रहना चाहिए। इसमें और भी बहुत कुछ है। टेलीविजन हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। 'तारक मेहता' टीवी पर जारी रहेगा, लेकिन हम इसके अलावा और क्या कर सकते हैं? इसलिए हमने खेलों की शुरुआत की।' असित मोदी ने यह भी खुलासा किया कि वह दयाबेन के अलावा 'पोपटलाल की शादी' समेत अन्य गेम्स को भी जल्द ही लॉन्च करने की योजना बना रहे हैं।
'जुलाई 2008 से शुरू हुआ ये सीरियल टीवी की हिस्ट्री में सबसे लंबा चलने वाला पांचवा शो है। सीरियल को लोगों ने शुरुआत से ही बहुत पसंद किया। ये सीरियल 2010 में बालिका वधू को पीछे छोड़कर इंडियन टेलीविजन का सबसे ज्यादा देखे जाने वाला शो बना था।
2020 में तीन हजार एपिसोड पूरे करने वाले इस सीरियल ने सबसे लंबे समय तक चलने वाले शो के तौर पर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज किया।
यह भी पढ़ें- सुशांत सिंह को याद कर रोईं स्मृति ईरानी
Published on:
26 Mar 2023 10:41 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
