
जब सेट पर ही रात गुजार देते थे करण कुंद्रा...
Karan Kundrra: एक्टर करण कुंद्रा टीवी के कई हिट शो का हिस्सा रह चुके हैं। उन्होंने छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे तक काम किया है। वो आए दिन अपनी गर्लफ्रेंड तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) को लेकर भी चर्चा में बने रहते हैं। अब हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में करण कुंद्रा ने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए टीवी में अपना एक्सपीरियंस शेयर किया है।
करण कुंद्रा ने बताया कि उन्हें एहसास ही नहीं हुआ कि वह फेमस हैं क्योंकि उनकी दुनिया टीवी सेट पर शुरू होती और वहीं पर खत्म हो जाती।
यह भी पढ़ें:
इस TV शो ने 'रामायण' को भी पछाड़ा, मिली बेस्ट TRP, फ्री में यहां देख सकते हैं शो
एक्टर ने आगे कहा, "मुझे लगता है कि मैंने पहली छुट्टी 6 महीने बाद ली थी, हम इतना बिजी रहते थे। हम सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक काम करते थे, फिर अगले दिन 7 बजे काम शुरू कर देते थे। मैं अपना ज्यादातर समय सेट पर बिताता था, इसलिए मुझे पता ही नहीं चला की मैरे फैंस के बारे में पता ही नहीं चला। लेकिन मुझे कभी पैसे की कमी नहीं थी। मैंने उन दिनों टेलीविजन में जिस तरह का पैसा देखा है, वो अगल लेवल का है। लेकिन वह अच्छा समय था।"
यह भी पढ़ें:
Arbaaz Khan की नई दुल्हन पहले से हैं एक बच्ची की मां, शादी के लिए राजी नहीं था सलमान खान का परिवार, मचा था बवाल
करण कुंद्रा बताते हैं कि जब वो मुंबई आए थे तो एकता कपूर ने उन्हें एक गेस्ट हाउस भी दिया था, लेकिन वो काम की वजह से बिजी रहते थे, इसलिए अक्सर सेट पर ही सो जाते थे। एक्टर ने बताया कि वह 5-6 दिनों में एक बार ही गेस्ट हाउस जाते थे।
Published on:
16 Mar 2024 01:39 pm

बड़ी खबरें
View AllTV न्यूज
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
