12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कपिल शर्मा शो में मौजूद इस लड़की की फोटो हो रही वायरल, शादीशुदा कपिल भी हुए दीवाने

कपिल शर्मा शो (Kapil Sharma Show) में सिद्धू के बगल में बैठी इस लड़की की फोटो को सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है।

2 min read
Google source verification
Viral photo Kapil sharma show

Viral photo Kapil sharma show

मुंबई। कॉमेडी के बादशाह कपिल शर्मा का पुराना शो एक बार फिर से शुरू हो गया है। द कपिल शर्मा को इस शनिवार और रविवार प्रसारित किया गया। फैंस ने फिर से Kapil Sharma Show को पसंद किया है। कुछ पुराने किरदारों और नए कलाकारों ने वापस कॉमेडी में जबरदस्त तड़का लगाया। पहले शो में स्टूडियो में बैठे दर्शकों ने भी भरपूर मजा लिया। इनमें से एक लड़की की फोटो को लोग जमकर शेयर कर रहे हैं।

कपिल शर्मा शो के एक बार फिर शुरू होने पर फैंस ने शो की एक-एक चीज को नोटिस किया। सेट, सोफे सहित हर चीज पर लोग कमेंट करने लगे। सोशल मीडिया पर तारीफों के पुल बांधे जा रहे हैं। इसी बीच दर्शकों में बैठी एक खूबसूरत लड़की पर लोग फिदा हो गए। यह लड़की नवजोत सिंह सिद्धू के पास बैठी थी। इसकी फोटो को सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है।

हालांकि ये लड़की कौन है? इसकी कोई जानकारी नहीं है। स्टूडियो में बैठे लोगों में से हर किसी को इंट्रोड्यूस नहीं किया जाता है।

हालांकि कपिल ने जब सवाल पूछा कि दर्शकों में से किस के साथ दोस्तों की फ्री सलाह के चलते परेशानी हुई तो एक लड़की ने हाथ उठाया। श्रुति नाम की इस लड़की ने बताया कि उसके दोस्तों की शादियां हो रही हैं इसलिए उसके मां-बाप भी शादी के लिए दबाव डाल रहे हैं। श्रुति ने पूछा कि उसे क्या करना चाहिए। कपिल ने जवाब दिया कि वह इंडिपेंडेंट हैं। जब मर्जी हो तब शादी करें। बीच-बीच में उसकी खूबसूरती की तारीफ भी करते रहे। इस पर श्रुति शरमा गईं। कपिल ने तारीफ को जस्टिफाई करने के लिए कहा कि भगवान ने जो खूबसूरती बनाई है, उसकी तारीफ करनी चाहिए।

कपिल शर्मा शो में सिद्धू के बगल में बैठी इस लड़की की फोटो को सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है। आपको बता दें कि कपिल के शो के पहले एपिसोड में 'सिंबा' मूवी का प्रमोशन करने रणवीर सिंह , सारा अली खान , सोनू सूद और निर्देशक रोहित शेट्टी पहुंचे। कपिल की टीम में कीकू शारदा, कृष्णा अभिषेक, भारती सिंह, चंदन प्रभाकर, रोशेल राव, सुमोना चक्रवर्ती शामिल थे।