
टीवी का मोस्ट पॉपुलर शो 'द कपिल शर्मा शो' ( The Kapil Sharma Show ) सोशल मीडिया ( Social Media ) में चर्चा पर है। 'कपिल शर्मा शो' के आगामी एपिसोड्स ( Kapil Sharma Show Episodes ) को लेकर ये चर्चा है। शो के आने वाले एपिसोड्स मज़ेदार होने वाले हैं। शो के कुछ एपिसोड्स सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
दरअसल, बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन ( Hrithik Roshan ) वाणी कपूर ( Vaani Kapoor ) संग 'द कपिल शर्मा शो' में नजर आने वाले हैं। शो के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है जिन्हे देखकर लग रहा है कि ये शो का ये एपिसोड काफी मजेदार होने वाला है। वीडियो में कपिल ( Kapil Sharma ) के साथ ऋतिक और वाणी खूब मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं।
कपिल शर्मा ने शो के इस एपिसोड की एक झलक अपने इंस्टाग्राम अकाउंट ( Instagram Account ) पर पोस्ट की है। जिसमें बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन के डांस स्टेप को कपिल फॉलो करते नजर आ रहे हैं। साथ ही दोनों का एक बूमेरंग वीडियो इंस्टाग्राम पर भी वायरल हो रहा है। जहां शो के होस्ट कपिल ऋतिक के साथ कदम से कदम मिलाते हुए देखे जा रहे हैं।
बता दें कि ऋतिक द कपिल शर्मा शो में अपनी आने वाली फिल्म 'वॉर' ( War Movie Promotion ) के प्रमोशन के लिए गए थे। फिल्म वॉर के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ( Siddharth Anand ) हैं। ये फिल्म 2 अक्टूबर को रिलीज होगी। फिल्म में टाइगर ( Tiger Shroff ) और ऋतिक को साथ में देखा जाएगा।
Published on:
25 Sept 2019 05:16 pm
बड़ी खबरें
View AllTV न्यूज
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
