
the kapil sharma show sushant singh rajput said tv has more money
इन दिनों कपिल शर्मा शो काफी सुर्खियों में है। पुलवामा हमले के बाद नवजोत सिंह सिद्धू के बयान के बाद हुए विवाद को देखते हुए मेकर्स ने सिद्धू को रिप्लेस करते हुए अर्चना पूरन सिंह को जज के रुप में ले आए। हाल में जारी किए गए शो से जुड़े एक प्रोमो वीडियो में अर्चना पूरन सिंह, सिद्धू की जगह ठहाके मारती हुईं नजर आ रही हैं।
कपिल के शो में जल्द ही 'सोनचिड़िया' की स्टारकास्ट सुशांत सिंह राजपूत और भूमि पेडनेकर की एंट्री होने वाली है। चैनल की ओर से जारी किए वीडियो में सभी खूब मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं कपिल ने भी सुंशात और भूमि दोनों से ही पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी बातचीत की।
बातचीत के दौरान कपिल ने सुंशात से पूछा, 'सुंशात आप टीवी और फिल्म दोनों में काम कर चुके हैं। तो आप ये बताइए कि टीवी में ज्यादा पैसा है या फिर फिल्म में। ऐसे में एक्टर थोड़ा रुककर कहते हैं टीवी में।' यह जवाब सुनकर कपिल बोल पड़ते हैं कि 'फिल्मों में भी बहुत पैसा है लेकिन मेरा जो पर्सनल एक्सपीरियंस है कि अगर डूबने पे आए तो डूबता भी बहुत है।'
View this post on InstagramA post shared by Filmy Dangal (@filmydangal) on
Published on:
23 Feb 2019 02:15 pm

बड़ी खबरें
View AllTV न्यूज
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
