
the kapil sharma show will back on tv with new season and new cast
कपिल शर्मा शो अपने नए सीजन के साथ ढेर सारी नई चीजों को लेकर लौटने वाला है। एक रिपोर्ट के मुताबिक कपिल शर्मा शो जल्द ही वापसी करने वाला है। शो की टीम अपने कुछ खास इवेंट्स के चलते न्यूयॉर्क में थी, जिसके चलते शो को ऑफएयर किया गया था। रिपोर्ट के मुताबिक कपिल का शो अगले दो महीनों में वापसी कर सकता । हालांकि अभी तारीख तय नहीं की गई है, लेकिन सितंबर तक शो के वापसी करने की उम्मीद की जा रही है।
इसके साथ ही खबर ये भी है कि ये शो न सिर्फ टीवी पर वापसी करेगा, बल्कि इसमें नए कलाकार भी जुड़ेंगे। पिछले सीजन तक शो में कृष्णा अभिषेक, चंदन प्रभाकर, सुमोना चक्रवर्ती, कीकू शारदा, भारती सिंह नजर आए थे। शो में बतौर स्पेशल गेस्ट अर्चना पूरन सिंह दिखी थीं।
आपको बता दें कि इन दिनों कपिल शर्मा की पूर टीम विदेश दौरे पर है जहां उनके कई शो होने है। फिलहाल वो कनाडा में काफी इन्जॉय कर रहे हैं। बीच में खबर आई थी कि न्यूयॉर्क में Kapil Sharma का शो एक विवाद के चलते पोस्टपोन कर दिया गया था।
कपिल का 9 जुलाई को न्यूयॉर्क में होने वाला शो पोस्टपोन हो गया था। वहां के लोकल प्रमोटर सैम सिंह ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए शो पोस्टपोन होने की दी थी। अपनी इस पोस्ट में सैम ने पोस्टपोन हुए शो को लेकर नई डेट नहीं बताई है। पोस्ट में लिखा है- द कपिल शर्मा शो जो कि 9 जुलाई को Nassau Coliseum में और 23 जुलाई को Cue Insurance Arena में होने वाला था, शेड्यूलिंग विवाद की वजह से पोस्टपोन कर दिया गया है। कपिल के इन शोज के लिए खरीदी गई टिकटें रीशेड्यूल डेट के लिए वैलिड होंगी। अगर आप रीफंड चाहते हैं, तो प्लीज जहां से टिकट ली थी वहां संपर्क करें।
आपको याद हो तो 2015 में नॉर्थ अमेरिका टूर कॉन्ट्रैक्ट का उल्लंघन करने के आरोप में Sai USA Inc ने कपिल शर्मा के खिलाफ केस फाइल कराया था। अमेरिका के जाने माने प्रमोटर अमित जेटली का आरोप है कि कपिल ने 2015 में नॉर्थ अमेरिका में 6 शोज को साइन किया था, इसके लिए कपिल को पूरा भुगतान पहले ही कर दिया गया था, लेकिन कपिल ने 6 में से एक शहर में परफॉर्म नहीं किया था। कपिल ने हमें नुकसान के भुगतान का वादा किया था। इस केस की सुनवाई आज भी न्यूयॉर्क में चल रही है। माना जा रहा है इसके तलते शो को आगे बढ़ाया गया था।
Published on:
14 Jul 2022 04:42 pm

बड़ी खबरें
View AllTV न्यूज
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
