4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

टीवी पर ये स्टार्स निभा चुके हैं श्री कृष्ण का किरदार

नीतीश भारद्वाज ने बी आर चोपड़ा के 'महाभारत' में भगवान श्री कृष्ण का किरदार निभाया था। महाभारत में जब उन्होंने कृष्ण का किरदार निभाया था तब ...

2 min read
Google source verification
 Krishna on TV serial

Krishna on TV serial

भगवान श्री कृष्ण के प्रति लोगों का अटूट विश्वास ही हैं। हम उनके हर रूप को बहुत पसंद करते हैं। चाहे वो उनका बाल रूप हो या फिर युवा रूप, उनके उपदेश हर इंसान को अच्छे और बुरे में फ़र्क बताते हैं। समय-समय पर टीवी पर हम श्री कृष्ण के किरदार को कई बार देख चुके हैं। छोटे पर्दे पर कई सितारों ने भगवान श्री कृष्ण का किरदार निभाया है। आइए जानते कौन कौन से अभिनेता श्री कृष्ण का किरदार पर्दे पर नजर आए।

नीतीश भारद्वाज
नीतीश भारद्वाज ने बी आर चोपड़ा के 'महाभारत' में भगवान श्री कृष्ण का किरदार निभाया था। महाभारत में जब उन्होंने कृष्ण का किरदार निभाया था तब उनकी उम्र 23 वर्ष थी। इस एक किरदार ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया था। इसके अलावा वो विष्ण पुराण में विष्णु का किरदार भी निभा चुके हैं।

स्वप्नल जोशी
रमानंद सागर के कृष्णा में स्वप्नल जोशी को भगवान कृष्ण का किरदार निभाने का मौका मिला। 1993 में आए कृष्णा से पहले ही स्वप्नल 1986 में रामानंद सागर के लव कुश सीरियल में कुश का किरदार निभा चुके थे। स्वप्नल को भी श्री कृष्ण के किरदार में काफी पसंद किया गया था।

सर्वदमन डी बनर्जी
1993 में रामानंद सागर के ही कृष्णा में सर्वदमन डी बनर्जी ने श्री कृष्ण का किरदार निभाया था। स्वप्नल जोशी जहां युवा कृष्ण के किरदार में नजर आए वहीं सर्वदमन ने श्री कृष्ण के बड़े होने के बाद का किरदार छोटे पर्दे पर निभाया।

मेघन जाधव
सागर पिक्चर्स का जय श्री कृष्णा 2008-09 के बीच कलर्स पर दिखाया गया. इसमें मेघन जाधव ने श्री कृष्ण का रोल निभाया था। हालांकि यह सीरियल और मेघन जाधव दोनों को उतनी लोकप्रियता नहीं मिली जितनी 1993 में आए टीवी सीरियल कृष्णा को मिली थी।

विशाल करवाल
द्वारकाधीश- भगवान श्री कृष्ण टीवी सीरियल 2011 में इमैजिन टीवी पर आया था। हालांकि यह सीरियल ज्यादा नहीं चला और इमैजिम टीवी के बंद होते ही बंद हो गया। इस सीरियल में विशाल करवाल ने श्री कृष्ण का रोल निभाया।

सौरभ राज जैन
बी. आर. चोपड़ा के महाभारत के बाद स्टार प्लस पर 2013 में सिद्धार्थ कुमार तिवारी भी महाभारत को लेकर आए। इस टीवी सीरियल पर बहुत पैसे खर्च किए गए। इसे लोगों ने पसंद भी खूब किया। इस महाभारत में श्री कृष्ण का किरदार सौरभ राज जैन ने निभाया।