
कलर्स टीवी के मशहूर शो 'उतरन' की आदर्श बहू 'इच्छा' यानी टीना दत्ता इन दिनों सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों को लेकर चर्चा में हैं।

हाल में टीना ने एक फोटोशूट करवाया है जिसमें वह सफेद रंग के गाउन में नजर आ रही हैं।

इस खूबसूरत लिबास में टीना बेहद की ग्लैमरस नजर आ रही हैं।

गौरतलब है कि 'उतरन' की 'इच्छा' आज भी लोगों के बीच मशहूर हैं। उनकी गिनती आदर्श बहुओं में की जाती है।

शायद यही वजह है कि आजकल वह अपनी इमेज बदलने के लिए अलग-अलग पैंतरे आजमा रही हैं।