TV न्यूज

36 साल बाद साथ दिखे अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया, फैंस बोले- ‘आखिरकार खत्म हुआ वनवास’

Arun Govil and Dipika Chikhlia New Project: 36 साल पहले छोटे पर्दे पर रामायण की शुरुआत हुई थी। 25 जनवरी 1987 से इसका टेलीकास्‍ट दूरदर्शन पर किया गया था। उन दिनों इसकी पॉपुलैरिटी ने सबको पीछे छोड़ दिया था। इस सीरियल की लोकप्रियता ने इसके पात्रों को भी अमर कर दिया। अब एक बार फिर अरुण गोविल और दीपिका की जोड़ी सा नजर आने वाली है।

2 min read
Mar 13, 2023
arun govil

Arun Govil and Dipika Chikhlia New Project: सिनेमा जगत में जब भी रामायण ( Ramayan ) का जिक्र होगा सबसे पहले रामानंद सागर ( Ramanand Sagar )का ही नाम लोगों की जुंबा पर होगा। इस धारावाहिक को बनाए 35 साल से भी ज्यादा हो गए हैं, लेकिन आज भी शो के किरदार लोगों के दिलों में जिंदा हैं। रामायण में प्रभु राम की बात हो दर्शकों के दिल और दिमाग में अभिनेता अरुण गोविल ( Arun Govil ) की छवि याद आ जाती है। वहीं सीता के रूप में दीपिका चिखलिया आज भी दर्शकों की फेवरेट हैं। इन दोनों की जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आई थी, अब एक बार फिर दोनों सा नजर आने वाले हैं, जिसे लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं।

दीपिका और अरुण गोविल के फैंस का इंतजार अब खत्म हो गया है। टीवी की ये हिट जोड़ी अब रूपहले पर्दे पर नजर आने वाली है। Arun Govil और Dipika Chikhlia ने इस नए प्रोजेक्ट की शूटिंग भी शुरू कर दी है, जिससे जुड़ा वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दीपिका ने सेट से अरुण गोविल के साथ एक बीटीएस वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को देख फैंस खुशी से झूम उठे हैं।

इस वीडियो में दीपिका चिखलिया साड़ी पहने नजर आ रही हैं। इस साथ ही दूसरे सीन में वो अपने कोस्टार अरुण गोविल के साथ बाते करते दिखाई दे रही हैं। मांग में सिंदूर, माथे पर बड़ी सी बिंदी और गले में मंगल सूत्र पहने दीपिका का लुक बेहद सादगी भरा है। इसके अलावा दापिका अपनी वैनिटी वैन में बैठी स्क्रिप्ट पढ़ती भी नजर आ रही हैं।

इसके अलावा दीपिका की वैनिटी वैन पर एक कागज की स्लिप लगी हुई है, जिसपर ऊपर शारदा और नीचे दीपिका का नाम लिखा हुआ है, जिसे देखकर अंदाजा लगाया जा रहै है कि इस नेए प्रोजेक्ट में दीपिका 'शारदा' नाम के किरदार में नजर आने वाली हैं।

वहीं खबर ये भी है कि इस फिल्म का नाम "नोटिस" रखा गया है। निर्माता आदित्य प्रताप सिंह रघुवंशी "नोटिस" को रामायण की आधुनिक व्याख्या के रूप में देखते हैं और इनका मानना है कि गोविल और चिखलिया की सार्वजनिक छवि पर पौराणिक पेशकश हावी रही है। इसीलिए उन्होंने गोविल और चिखलिया को इस फिल्म के लिए चुना है।

इस वीडियो को देख फैन्स फूले नहीं समा रहे हैं और खूब कमेंट कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा है, 'मेरे सियाराम एक बार फिर साथ में।'

एक अन्य फैन ने लिखा है, 'क्या बात है राम जी और माता सीता दोनों एक बार फिर साथ में? अब कौन सी लीला है आप दोनों की?

रामानंद सागर की 'रामायण' ( Ramayan ) की गिनती सुपरहिट सीरियल्स में होती हैं। ऐसा मना जाता है कि इस शो के हर किरदार को नाम से लेकर खूब शोहरत मिली। इनमें सबसे ऊपर अरुण गोविल और दीपिका का नाम आता है।

दोनों राम और सीता के किरादार में दिखे थे, जिसके बाद दोनों को साथ देखने के लिए दर्शकों की आंखें तरस गईं, लेकिन अब जल्द ही फैंस की ये विश पूरी होने वाली है और दोनों साथ दिखाई देने वाले हैं।

Published on:
13 Mar 2023 04:11 pm
Also Read
View All

अगली खबर