
sara khan
टीवी सीरियल 'बिदाई' फेम एक्ट्रेस सारा खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह काफी इमोशनल नजर आ रही हैं। वीडियो में सारा अपने दिल का हाल बयां कर रही हैं। दरअसल, सारा खान की छोटी बहन उन्हें छोड़कर कहीं चली गई। जिसके बारे में सारा इस वीडियो में बताती नजर आ रही हैं। उनकी छोटी बहन नहीं चाहती कि उसके ऊपर कोई बॉस की तरह हुक्म करे। इसी कारण वह उन्हें छोड़कर चली गई है और सारा का उसे लेकर रो-रो कर बुरा हाल हो रहा है।
View this post on InstagramA post shared by sara khan (@ssarakhan) on
वह उसे अपने बच्चे जैसा मानती हैं...
सारा अपने इस वीडियो में बताती हैं कि वह ये वीडियो इसलिए बना रही हैं क्योंकि लोग जो आपस में बातें कर रहे हैं और उनके बारे में कहानियां बना रहे हैं वह झूठ है। सच तो वह इस वीडियो में बता रही हैं। सारा आगे कहती हैं कि वह इस वीडियो के जरिए सभी को बताना चाहती हैं कि उनकी छोटी बहन उनके लिए बहुत मायने रखती है। जो लोग उन्हें जानते हैं वह ये भी जानते हैं कि उनकी छोटी बहन उनके लिए क्या है और वह उसे अपने बच्चे जैसा मानती हैं। लेकिन हाल ही में उन्होंने उसे अन-फॉलो कर दिया है। उसकी सारी तस्वीरें डिलीट कर दी हैं। ऐसे में बहुत सारे लोग बातें कर रहे हैं।
बॉस की तरह व्यक्ति अपने पास नहीं चाहती
सारा वीडियो में आगे बताती हैं कि वह 18 साल की हो चुकी है। अब वह अपनी केयर खुद करना जानती है, इतनी मेच्योर वो हो गई है। वह अब ऐसे किसी व्यक्ति को अपने पास नहीं चाहती जो उसके लिए बॉस की तरह हो। यह गलत भी नहीं है, क्योंकि वह अब समझदार है। वह उसे बताने वाली कोई नहीं, उन्होंने उसे बहुत बार बताया है ऐसा करो-ऐसा नहीं।वह उसकी मां बनने की कोशिश कर रही थी। ऐसे में वह उन्हें छोड़ कर चली गई। शायद यह अच्छे के लिए है, क्योंकि हो सकता है कि वह अच्छी बहन नहीं बन पाई हों। अभिनेत्री कहती हैं, ‘मैं नहीं चाहती थी कि जो गलतियां मैंने की वह वो भी करे। हो सकता है कि मैं गलत हूं। मेरा उसे समझाने का तरीका गलत हो। ऐसे में वह मुझे छोड़ गई और मैंने भी उसे जाने दिया। मैं उन लोगों से कहना चाहती हूं कि हमारे बारे में कोई भी कहानी सुनें तो उसे नजरअंदाज करें। क्योंकि उनमें सच्चाई नहीं है। ठीक है, मैं भी अपने पैरेंट्स को छोड़कर आई थी, वह भी मुझे छोड़ गई। मेरे पैरेंट्स ने मुझे समझा था। मैं भी उसे समझ रही हूं। मैं उससे बहुत प्यार करती हूं।’
Published on:
26 Oct 2018 05:47 pm

बड़ी खबरें
View AllTV न्यूज
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
