पॉपुलर टीवी शो ‘जोधा अकबर’ की एक्ट्रेस मनीषा यादव का निधन हो गया। मनीषा अभी सिर्फ 29 साल की थीं और शो में सलीमा बेगम का किरदार निभाया था।
नई दिल्ली: बी टाउन इंडस्ट्री से बुरी खबर सामने आई है। पॉपुलर टीवी शो ‘जोधा अकबर’ (Jodha Akbar) की एक्ट्रेस मनीषा यादव (Manisha Yadav) का शुक्रवार 1 अक्टूबर को निधन हो गया। मनीषा अभी सिर्फ 29 साल की थीं और शो में उन्होंने सलीमा बेगम का किरदार निभाया था। शो में उनके साथ काम कर चुकीं परिधि शर्मा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर इमेज शेयर कर मनीषा के निधन की जानकारी दी है।
मनीषा यादव का निधन कैसे हुआ, इसका कारण सामने नहीं आया है। सूत्रों के अनुसार मनीषा यादव का निधन का कारण ब्रेन हैमरेज बताया जा रहा है। ये खबर सुनने के बाद उनके परिवार को फैन्स सोशल मीडिया पर संवेदनाएं दे रहे हैं।
परिधि शर्मा ने मनीषा के निधन पर दुख जताते हुए अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर मनीषा यादव की एक इमेज शेयर की है इसके साथ उन्होंने लिखा है कि, ‘इस खबर ने बुरी तरह दिल तोड़ दिया है। आरआईपी मनीषा यादव।
वहीं, परिधि शर्मा ने ईटाइम्स को बताया कि 'जोधा अकबर’ शो बंद होने के बाद मैं उनके रेगुलर टच में नहीं थीं। शो में बेगम का रोल करने वाली सभी एक्ट्रेसेस एक व्हाट्सऐप ग्रुप में हैं। हम लोग इस ग्रुप के माध्यस से एक-दूसरे के टच में रहते हैं। ग्रुप का कोई भी मेंबर कोई भी जरूरी बात इसमें शेयर कर देता है। मुझे कल मनीषा के निधन की खबर मिली थी, जिसने मुझे चौंका कर रख दिया था।
बता दें कि दो महीने पहले ही में मनीषा यादव ने अपने बेटे का जन्मदिन मनाया था जो एक साल का हुआ। उन्होंने फोटोज शेयर करते हुए एक इमोशनल पोस्ट भी लिखी थी। मनीषा ने लिखा था, "हेप्पी फर्स्ट बर्थडे मेरे बेबी। मेरे छोटे बेबी आप मेरी लाइफ में एक लाइट की तरह आए हो, जब मैं मुश्किल वक्त से गुजर रही थी। मैं खुद को खुशनसीब मानती हूं कि मैं आपकी मम्मी बनी, आई लव यू सो मच।