TV न्यूज

 जल्द शुरू होगा फैंटेसी शो ‘सिंदबाद’

अच्छाई की बुराई पर विजयी पर आधारित शो जांबाज सिंदबाद का प्रसारण 27 दिसंबर से हर रविवार होने जा रहा है।
2 min read
• •
Updated: 18 Dec 2015, 12:25 PM IST
sindbad
sindbad

सदियों पहले एक दुनिया ऐसी जगह के रूप में बनाई गई थी, जहां लोग शांति ओर सद्भाव से रह सकें, लेकिन दुर्भाग्य से यह जल्द ही शैतानी ताकतों का अखाड़ा बन जाता है। शैतान के तौर पर इब्लिस को रोकना नामुमकिन था और जल्द ही यह दुनिया हर तरह से बंट जाती है। विदित हो कि इब्लिस को रोके रखने का केवल एक ही रास्ता होता है और वह है दुनिया में अच्छाई और बुराई के बीच संतुलन बनाए रखना। धरती से इसी बुराई को मिटाने के लिए एक साहसी हीरो जांबाज सिंदबाद आता है।

अच्छाई की बुराई पर विजयी पर आधारित शो जांबाज सिंदबाद का प्रसारण जी टीवी पर 27 दिसंबर से हर रविवार शाम 7.00 बजे से प्रसारित होने जा रहा है। इस शो में युवा और जोशीले हर्ष राजपूत सिंदबाद का रोल निभाएंगे तो वहीं डैशिंग मॉडल आर्यन वैद उसके पिता जफर के रोल में दिखाई देंगे। तरुण मल्होत्रा शैतान कहरमान की भूमिका में दिखेंगे। साथ ही ममिक सिंह अर्सलान के रोल में नजर आएंगे और चंदन मोहन खन्ना जफर के गुरु का रोल अदा कर रहे हैं। इसके अलावा ईशा चावना सिंदबाद की प्रेमिका काया का रोल निभाती हुई नजर आएंगी।

70,000 वर्ग फुट का विशालकाय सेट

मुंबई से करीब 65 किलोमीटर दूर नायगांव में मशहूर डिजाइनर संजय यादव ने अमृत सागर से मिले क्रिएटिव इनपुट्स के जरिए 70,000 वर्ग फुट जगह में एक विशाल आउटडोर सेट लगाया है। इसमें 2 बड़े इनडोर महल और दो विशालकाय जहाज बनाए हैं। इस शो के बारे में 'जी टीवी के बिजनेस हेड प्रदीप हेजमाडी बताते हैं कि जांबाज सिंदबाद, सिंदबाद की लोकप्रिय कहानियों और उसकी रोमांचक समुद्री यात्राओं का रूपांतरण है। सिंदाबाद इस धरती से बुराई को खत्म करने के लिए उम्मीद की एक किरण बनकर आएगा। बुराई और अच्छाई की जंग की कहानी सभी को समान रूप से आकर्षित कर रही है।

Published on:
Also Read
View All
‘मेरे पास देने को सिर्फ दुआएं हैं’, कास्टिंग काउच पर छलका ‘अलादीन’ फेम गुलफाम खान का दर्द

कुशल टंडन से ब्रेकअप के महीनों बाद शिवांगी जोशी ने रिश्तों पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- आज प्यार छोड़ना बहुत आसान हो गया है

लव गिल संग विवाद के बीच स्काउट ओपी की मां ने दिया मैसेज, अकेले खेलने की दी हिदायत, लव बोलीं- जो घरवाले बोल रहे वही करो

‘अनुपमा’ फेम रूपाली गांगुली की तस्वीरों से AI ने बनाई आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो? अभिनेत्री पहुंचीं बॉम्बे हाई कोर्ट

‘क्या सिर्फ सिंदूर लगाने से मैं अब मुस्लिम नहीं रही’, करवा चौथ मनाने पर ट्रोल हुई एक्ट्रेस शफक नाज ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब