
urfi javed black dress create chaos
कम समय में उर्फी काफी फेमस हो गई हैं। उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। जैसे ही वो घर से निकलती हैं लोग उन्हें घेर लेते हैं इस बार ही कुछ ऐसा हुआ। इस बार उर्फी ने जो पहना उसने बोल्डनेस की सारी हदें तोड़ दीं। । ये एक ब्लैक रंग की जालीदार ड्रेस थी। ऊपर से तो उनकी ड्रेस जालीदार है ही लेकिन नीचे काफी लो वेस्ट है। काले रंग की इस ड्रेस के साथ उन्होंने बालों का जूड़ा बनाया हुआ है। इस ड्रेस को उन्होंने काले रंग की हील्स के साथ पूरा किया है।
उर्फी जावेद को इस ड्रेस में देख कर फैंस की भीड़ लग गई और सब धक्का मुक्की करने लगे। वीडियो में आप देख सकते हैं कि उर्फी जावेद कैसे मीडिया पर्सन और पैपराजी को समझा रही हैं कि झगड़ा मत कीजिए आराम से रहिए। वो कहती हैं कि आज क्या हो गया जो इतनी अफरा-तफरी मच गई। वैसे रोजाना ऐसा नहीं होता था। वहीं कई फैंस भी उर्फी के बगल में खड़े दिखाई दिए। लगातार लोगों की बढती भीड़ को देखने के बाद एक्ट्रेस के चेहरे पर जरां घबराहट भी देखने को मिली।
उर्फी जावेद की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। उर्फी इन तस्वीरों पर फैंस और ट्रोल्स खूब कमेंट कर रहे हैं। लाकई इस बार उर्फी ने बोल्डनेस की सारी हदें पार कर दीं।
उर्फी अक्सर अपने अतरंगी लुक्स को लेकर चर्चा में रहती हैं। एक्ट्रेस अपने लेटेस्ट लुक्स की फोटोस सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। मिनटों में उनके कटे पिटे कपड़ वायरल हो जाते हैं। हालांकि कई बार इन्हें इसके लिए ट्रोल भी किया जाता है।
Published on:
21 Jul 2022 01:14 pm

बड़ी खबरें
View AllTV न्यूज
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
