Urfi Javed: उर्फी जावेद ने खुद ये तस्वीर शेयर की है और उसे प्यार बताया है।
Urfi Javed: एक्ट्रेस उर्फी जावेद अक्सर ही अपने ड्रेसिंग सेंस और बेबाक बयानबाजी के लिए चर्चा में रहती हैं। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। उर्फी एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गई हैं लेकिन इस बार इसकी वजह उनकी ड्रेस ना होकर उनकी फ्रेंड हैं। उर्फी ने एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो अपनी दोस्त को किस करती नजर आ रही हैं।
काजोल के साथ कर रहीं लिपलॉक
उर्फी ने जो तस्वीर शेयर की है, उसमें वो अपनी सहेली काजोल के साथ लिपलॉक कर रही हैं। काजोल त्यागी एक कलाकार, मॉडल और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। काजोल भी सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं। काजोल और उर्फी काफी समय से दोस्त हैं। दोनों अक्सर एक साथ देखी जाती हैं लेकिन इस तरह की तस्वीर पहली बार सामने आई है, जब दोनों कमर में हाथ डालकर एक-दूसरे को होठों पर चूम रही हों।
यूजर्स कर रहे सवाल
इस तस्वीर के आते ही सोशल यूजर्स लगातार ये सवाल कर रहे है कि क्या उर्फी लेस्बियन हैं। उर्फी के कई यूजर्स ने सवाल किया है लेकिन उन्होंने काजोल के साथ अपने रिश्ते पर अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।