4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मां बनने वाली हैं Shivangi Joshi, वीडियो आया सामने !

हाल ही में 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (yeh rishta kya kehlata hai) का नया प्रोमो रिलीज हुआ है। इस प्रोमो वीडियो में दिख रहा है कि नायरा और कार्तिक के घर में नन्हा मेहमान आने वाला है। इस सिरियल में नायरा का किदार Shivangi Joshi निभाती है।

2 min read
Google source verification
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai PROMO: Kartik, Naira to become parents

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai PROMO: Kartik, Naira to become parents

नई दिल्ली। TV जगत के सबसे पॉपुलर सीरियल में से एक 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (yeh rishta kya kehlata hai) का नया प्रोमो सामने आया है। शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) और मोहसिन खान स्टारर इस सीरियल के प्रोमो नए प्रोमो को देखकर साफ समझ आ रहा है कि नायरा और कार्तिक जल्द ही मां-बाप बनने वाले हैं। उनके घर में नन्हें मेहमान के आगमन के लिए काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैै। जारी प्रोमो में दिख रहा है कि कार्तिक, नायरा के पास बैठा हुआ है। वे उसके आसपास ढेर सारे गुब्बारे भी सजा रखे हैं। जिनपे ‘कियारा’ लिखा हुआ है।

जारी वीडियो में कार्तिक नायरा से कह रहा है कि अगर लड़का हुआ तो दोनों मिलकर उसका नाम कार्निक रखेंगे और अगर लड़की हुई तो दोनों उसका नाम कायरा रखेंगे। दोनों आपस में बात कर रहे होते हैं तभी कार्तिक के पास एक फोन आता है और नायरा डर से उसका हाथ थाम लेती है। वीडियो में दिख रहा है कि फोन आने के बाद कार्तिक वहां से चला जाता है और प्रेग्नेंट नायरा रोने लगती है।

बताते चलें पिछले एपिसोड में दिखाया गया था कि कार्तिक और नायरा की लड़ाई हो गई थी। जिसके बाद कार्तिक नायरा को मनाने की काफी कोशिश करता है लेकिन नायरा उसकी एक भी बात सुनने को राजी नहीं होती है। लेकिन फिर बाद में वो मान जाती है।

Story Loader