3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

YRKKH Twist: अभिरा, युवराज के साथ रचाएगी शादी, जिंदगी के नए तमाशे को कैसे रोकेगा अरमान?

YRKKH Upcoming Twist: ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अभिरा और अरमान के जिंदगी में नया ट्विस्ट आने वाला है।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Feb 20, 2024

yeh rishta kya kehlata hai twist

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अभिरा और अरमान के जिंदगी में ट्विस्ट

टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ट्विस्ट (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Twist) आने वाला है। सीरियल के आने वाले एपिसोड में युवराज, अभिरा से शादी करना चाहता है। वह अभिरा को लेने पौद्दार हाउस पहुंचता है। अभिरा उसके साथ जाने से इनकार कर देती है। वह युवराज को डंडे से पीटती भी है। युवराज अभिरा के सामने ऐसी परिस्थितियां बनाने की कोशिश करता है जिसकी वजह से खुद अभिरा उसके पास आने पर मजबूर हो जाए।


टीवी शो (TV Show) ये रिश्ता क्या कहलाता (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के नए प्रोमो (New Promo) में दिखाया गया है कि रूही, अभिरा और विद्या मंदिर जाते हैं। पूजा करने के बाद जब तीनों मंदिर से निकलते हैं तब अभिरा कार लाने चली जाती है और रूही, विद्या के लिए पानी लाने जाती है। विद्या अकेली सड़क पर खड़ी रहती है और तभी युवराज के आदमी उसे अपनी गाड़ी में उठाकर लेकर चले जाते हैं। अभिरा भी अपनी कार से युवराज के पीछे जाती है और युवराज के चंगुल से विद्या को बचा लेती है।

यह भी पढ़ें: Breaking: ऋतुराज सिंह का 60 साल की उम्र में हुआ निधन, TV इंडस्ट्री में छाया मातम

जब अरमान को विद्या के किडनैप होने की खबर मिलती है तब वह भावुक हो जाता है। अभिरा से कहता है, ‘एक मां का तो चेहरा तक नहीं देख पाया। दूसरी मां को खोना नहीं चाहता हूं।’ अरमान और अरमान के परिवार की खातिर अभिरा, युवराज से शादी करने के लिए तैयार हो जाती है। वह अरमान के सामने युवराज को फोन करती है और कहती है, ‘मैंने फैसला ले लिया है युवराज। मैं तुमसे शादी करने के लिए तैयार हूं।’ अभिरा के इस फैसले पर अरमान किस तरह रिएक्ट करेगा ये तो आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा।

Story Loader