आज जब एक्टर योगेश महाजन शो की शूटिंग के लिए नहीं आए तो सबकी चिंताएं बढ़ गई हैं। क्रू के सदस्य उनके फ्लैट पर गए। वहां किसी ने दरवाजा नहीं खोला तो किसी तरह वो लोग घर में घुसे। वहां उन्होंने एक्टर को मृत पाया। अभिनेता को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।