4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सिगरेट फूंकती नजर आई युवराज सिंह की एक्स भाभी, इस वजह से हुआ था तलाक

शादी के 13 माह बाद ही आकांक्षा का जोरावर से तलाक हो गया था

2 min read
Google source verification

image

Mahendra Yadav

Mar 12, 2018

Akanksha singh

Akanksha singh

क्रिकेटर युवराज सिंह की पूर्व भाभी आकांक्षा शर्मा की कुछ तस्वीरें इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में आकांक्षा का बिंदास और बोल्ड अंदाज साफ नजर आ रहा है। इन तस्वीरों में वह सिगरेट फूंकती नजर आ रही हैं। दरअसल ये तस्वीरें आकांक्षा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थी, जिसके बाद ये वायरल हो गईं। बता दें कि आकांक्षा अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं।

युवराज के भाई जोरावर से हुई थी आकांक्षा की शादी:

गुडगांव निवासी आकांक्षा की शादी 27 फरवरी 2014 को युवराज सिंह के भाई जोरावर से हुई थी। इनकी शादी ज्यादा दिनों तक नहीं टिक पाई और 30 अप्रैल 2015 को इन्होंने तलाक की अर्जी दे दी थी।

ये रही शादी टूटने की वजह:
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार शादी के बाद आकांक्षा और जोरावर हनीमून के लिए गोवा,दुबई और मलेशिया गए थे। वापस आने के बाद आकांक्षा ने पति के साथ फिजिकल रिलेशन बनाने के लिए साफ इनकार कर दिया था। इतना ही नहीं आकांक्षा ने अपने पति को खुद का घर छोड़कर गुडगांव शिफ्ट होने के लिए भी कहा। दरअसल जोरावर का एक घर गुड़गांव में था। पति ने आकांक्षा की बात मानी और शादी के एक माह बाद ही दोनों गुडगांव शिफ्ट हो गए।

गुडगांव शिफ्ट होने के बाद शुरू हुई परेशानियां:
अपने होम टाउन में शिफ्ट होने के बाद आकांक्षा रोज अपने पुराने दोस्तों से मिलने लगी। साथ ही लेट नाइट पार्टियों में भी जाने लगी। इतना ही नहीं अपने दोस्तों के साथ आकांक्षा ड्रग्स भी लेने लगी थी। आकांक्षा की इन आदतों से जोरावर काफी परेशान हो गए थे। जोरावर की मां ने इन बातों का जिक्र
आकांक्षा के परिजनों से भी किया था। सभी के समझाने के बाद भी जब आकांक्षा नहीं सुधरी तो फिर तलाक की नौबत आ गई।

आकांक्षा ने सास को ठहराया जिम्मेदार:
आकांक्षा रिएलिटी शो बिग बॉस की कंटेस्टेंट भी रह चुकी हैं। बिग बॉस के दौरान उन्होंने युवराज की फैमिली को लेकर कई बातें बोली थीं। पति से अलग होने के लिए उन्होंने अपनी सास शबनम को जिम्मेदार ठहराया था। आकांक्षा ने कहा था कि वह अपनी सास के बुरे बर्ताव से इतनी ज्यादा परेशान थीं कि उन्हें घर छोड़ने का फैसला करना पड़ा।