6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

video : उदयपुर एसीबी ने स्कूल के प्रधानाचार्य को 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार, इस एवज में ली र‍िश्‍वत

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
Google source verification
bribe

Bribe case, Sentenced to Jail, jodhpur police, Sub inspector arrested for bribe, jodhpur crime news, jodhpur news, jodhpur news in hindi

उदयपुर. एसीबी की इंटेलिजेंस यूनिट ने बुधवार को एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए ऋषभदेव इलाके के कानुवाड़ा सीनियर सेकंंडरी स्कूल के प्रधानाचार्य को ₹15000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है । दरअसल परिवादी ठेकेदार द्वारा एसीबी ऑफिस में उपस्थित होकर एक लिखित शिकायत स्कूल के प्रधानाचार्य के खिलाफ दी गई थी । जिसमें प्रधानाचार्य दिलीप जैन द्वारा स्कूल में कराए गए निर्माण कार्य के एवज में ठेकेदार से कमीशन के रूप में ₹15000 की रिश्वत की मांग की गयी थी । एसीबी के अधिकारियों ने शिकायत का सत्यापन कर जांच करवाई तो मामला जांच में सही पाया गया । जिस पर आज एसीबी की टीम ने अपनी कार्रवाई को अंजाम देते हुए स्कूल के प्रधानाचार्य दिलीप जैन को 15000 की रिश्वत राशि के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है । एसीबी द्वारा अब आरोपी प्रधानाचार्य के जमीन और बैंक से जुड़े हुए दस्तावेजों को खंगालने का काम किया जा रहा है । लेकिन शिक्षा के मंदिर में हुई इस तरह की कार्रवाई ऋषभदेव के अलावा उदयपुर जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है ।