4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उदयपुर पुलिस हरियाणा से पकड़ लाई एटीएम लूट का आरोपी, एक ही दिन में दो एटीएम से की थी 24 लाख रुपए की लूट

24 लाख रुपए की नकदी लूटने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के एक सदस्य को हिरणमगरी थाना पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उदयपुर

•

image

Madhulika Singh

•

Updated: 29 Jun 2018, 1:39 PM IST

atm loot accused

हरियाणा से पकड़ लाई पुलिस एटीएम लूट का आरोपी गिरफ्तार

उदयपुर . शहर में सवा दो माह पूर्व एक ही दिन में दो एटीएम को गैस कटर से काटकर 24 लाख रुपए की नकदी लूटने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के एक सदस्य को हिरण मगरी थाना पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार किया।
थानाधिकारी जितेन्द्र आंचलिया ने बताया कि गत 19 व 20 अपे्रल की रात को गैंग के सदस्यों ने तितरड़ी व डबोक एटीएम मशीन को गैस कटर से काटकर करीब 24 लाख रुपए ले गए थे। तितरड़ी एटीएम से करीब छह लाख रुपए की राशि गई थी। इस संबंध में एटीएम संचालक का कार्य देखने वाली कंपनी एम्फेसिस लिमिटेड के अधिकृत डीई पद पर कार्यरत जोधपुर निवासी ललित शर्मा ने हिरण मगरी व डबोक थाने में अलग-अलग मामला दर्ज करवाया था। पुलिस ने गैंग के सदस्य पुवाना हरियाणा निवासी मुस्ताक पुत्र मजीद खां मेव, उसके भाई अब्दुला खां, आदिल खां, साहसन जुरहरा भरतपुर निवासी पप्पीसिंह पुत्र पालसिंह, बेेजलेड़ा तिजारा अलवर निवासी अरशद पुत्र रहमान खां व नूह हरियाणा निवासी ऐजाज पुत्र नब्बी मेव को नामजद कर दबिश दी लेकिन सभी फरार मिले। एक माह पहले पप्पी सिंह के घर दबिश देने पर वह हमला कर भाग निकला था। उसके बाद से पुलिस टीमें लगातार वहां डेरा डाले हुए थे। आदिल पुत्र मजीद खां के गांव में आने की सूचना पर टीम ने दबिश देकर उसे धरदबोचा। पुलिस अभी आरोपी से फरार साथी व नकदी के बारे में पूछताछ कर रही है। आदिल के विरुद्ध राजस्थान, हरियाणा व दिल्ली के अलग-अलग थानों में चोरी, नकबजनी, लूट, हत्या के प्रयास के करीब 15 मामले विभिन्न थानों में दर्ज है।

READ MORE : उदयपुर में यहां दो सगी बहनों की डूबने से हुई मौत, मासूम बच्चियों की लाशें देख परिवार में मचा कोहराम

करंट से व्यक्ति की मौत
वल्लभनगर. आकोदड़ा में गुरुवार को करंट से एक व्यक्ति की मौत हो गई। गांव के ही पेमा पुत्र भाना रावत ने खेत पर तारबंदी कर करंट छोड़ रखा था। आकोदड़ा निवासी रूपसिंह (43) पुत्र केसरसिंह झाला की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक के भाई चैनसिंह ने पुलिस को सूचना दी। शव को सीएचसी पहुंचाया। पोस्टमार्टम के बाद शव सौंपा।