
Admission Alert : उदयपुर के इस विवि में आए 10 हजार से ज्यादा आवेदन, जल्द ही जारी होगी कट ऑफ लिस्ट
उदयपुर. मोहनलाल सुखाडिय़ा विश्वविद्यालय को शैक्षणिक सत्र 2018-19 में स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए 10 हजार से ज्यादा ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन आवेदन पत्रों की जांच कर जल्द ही कट ऑफ लिस्ट जारी करेगा। 5 जुलाई से काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी की जा रही है। इधर, पीजी के लिए ऑनलाइन आवेदन की तारीख बढ़ाकर 5 जुलाई कर दी गई है।
प्रवेश प्रभारी प्रो. हर्ष भू ने बताया कि स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश के कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जा रहा है। कला, वाणिज्य, विज्ञान और विधि में करीब 10 हजार छात्र-छात्राओं ने ऑनलाइन आवेदन किया है। विश्वविद्यालय इनकी जांच कर रहा है। प्रतिशत में वेटेज जोड़ते हुए मैरिट तैयार की जा रही है। उन्होंने बताया कि यह काउंसलिंग 20 से 22 जुलाई तक चल सकती है। इसके बाद स्नातकोत्तर की कट ऑफ लिस्ट जारी की जाएगी क्योंकि उसके लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ाकर 5 जुलाई कर दी गई है। काउंसलिंग को लेकर तमाम कॉलेजों मे विशेष बंदोबस्त कर रहे हैं ताकि प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्रा को किसी तरह की परेशानी नहीं हो। सबसे पहले विज्ञान, बाद में कॉमर्स और आखिरी में कला संकाय में प्रवेश काउंसलिंग होगी।
मैथ्स-बायो में डिस्टिंगक्शन वाले भी बाहर
संभाग के सबसे बड़े राजकीय मीरां कन्या महाविद्यालय में स्नातक प्रथम वर्ष की पहली कट ऑफ और वेटिंग लिस्ट गुरुवार को जारी कर दी गई। सामान्य वर्ग में मैथ्स में 82.6, बायो में 78.4 प्रतिशत तक अंक वाली छात्राओं को ही प्रवेश मिल पाएगा। एक से दो विषय में विशिष्ट योग्यता वाली (डिस्टिंगक्शन) रखने वाली छात्राओं को भी प्रवेश से बाहर होना पड़ा है जिससे उन्हें निराशा मिली। प्राचार्य डॉ रितु मथारू ने बताया कि इस बार विज्ञान संकाय में सबसे ज्यादा आवेदन आए हैं, जबकि ऑनर्स में छात्राओं ने रुचि कम दिखाई। प्रथम वर्ष कला संकाय में 1120, विज्ञान में 280, वाणिज्य में 400 और ऑनर्स की 40 सीटों पर प्रवेश होना है। तय सीटों के मुकाबले बीए एवं बीकॉम में डेढ़ से दो गुना तो बीएससी में पांच गुना आवेदन आए। प्रवेश प्रक्रिया प्रभारी डॉ. अजय चौधरी ने बताया कि मैरिट के आधार पर फिजिकल वेरिफि केशन की 4 जुलाई एवं फीस जमा करवाने के लिए 5 जुलाई अंतिम तिथि तय की गई है।
यह रही कट ऑफ
बीए
सामान्य - 65.4
ओबीसी- 37.2
एससी- 42.8
एसटी- 61.8
बीकॉम
सामान्य- 59.4
ओबीसी- 41.6
एससी- 45.2
एसटी- 40.2
बीएससी मैथ्स
सामान्य- 82.6
ओबीसी- 77
एससी- 67.6
एसटी- 74.2
बीएससी बायो
सामान्य- 78.4
ओबीसी - 74.8
एससी- 69
एसटी- 71.6
( प्रतिशत में)
Published on:
29 Jun 2018, 6:19 PM IST
बड़ी खबरें
View Allउदयपुर
राजस्थान न्यूज़
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.