
उदयपुर के डबोक िस्थत महाराणा प्रताप हवाईअड्डे पर फैंस का अभिवादन करते विजय और रश्मिका।
विवाह के बाद हैदराबाद रवाना हुए रश्मिका-विजय, एयरपोर्ट पर दिखा नवविवाहित जोड़े का खास अंदा
उदयपुर. लेकसिटी में शाही अंदाज़ में शादी रचाने के बाद साउथ सिनेमा के चर्चित सितारे रश्मिकामंदाना और विजय देवरकोंडा शुक्रवार दोपहर उदयपुर से हैदराबाद रवाना हो गए। एयरपोर्ट पर नवविवाहित जोड़े की एक झलक पाने के लिए फैंस की भीड़उमड़ पड़ी। सुरक्षा व्यवस्था के बीच दोनों ने मुस्कुराते हुए प्रशंसकों का अभिवादन किया। रश्मिका रेड कलर के ट्रेडिशनल सूट में नजर आईं। सिंपल मेकअप और हल्की ज्वेलरी में उनका लुक बेहद एलिगेंट दिखा। उन्होंने पति विजय का हाथ थामे एयरपोर्ट में एंट्री की। विजय लाइट पिस्ता कलर के कुर्ता-पायजामा में दिखाई दिए। दोनों ने फैंस की ओर फ्लाइंग किस दिया और सिर झुकाकर उनका आभार जताया। एयरपोर्ट पर मौजूद यात्रियों ने भी इस पल को अपने मोबाइल कैमरों में कैद किया। दोनों सितारों ने गुरुवार को उदयपुर के होटल ‘मॉमेटोसएकाया’ में पारंपरिक तेलुगु और कोडवा रीति-रिवाज से शादी की।
संदीप रेड्डी वांगा भी रहे मौजूद
फिल्म ‘कबीरसिंह’ और ‘एनिमल’ के निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा भी इस शाही समारोह का हिस्सा बने। वे शुक्रवार सुबह सबसे पहले हैदराबाद के लिए रवाना हुए। उनकी मौजूदगी से शादी समारोह की चर्चा और बढ़ गई।
हैदराबाद में दो दिन का ग्रैंड रिसेप्शन
शादी के बाद 3 और 4 मार्च को हैदराबाद में रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा। इस रिसेप्शन में साउथ और बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के बड़े सितारों के साथ-साथ राजनीतिक हस्तियों के भी शामिल होने की संभावना है।
सोशल मीडिया पर बधाइयों की बौछार
शादी की तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया। बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी, विकी कौशल, करण जौहर और रकुलप्रीत सिंह सहित कई सितारों ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा कर नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं दीं। लेकसिटी में हुई इस हाई-प्रोफाइल वेडिंग ने पर्यटन और होटल इंडस्ट्री में भी नई चर्चा छेड़ दी है। अब सबकी निगाहें हैदराबाद में होने वाले ग्रैंड रिसेप्शन पर टिकी हैं, जहां फिल्मी जगत की बड़ी हस्तियों के जुटने की उम्मीद है।
Published on:
28 Feb 2026 05:52 pm
बड़ी खबरें
View Allउदयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
