13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उदयपुर

video : आखातीज पर होने वाले सावों के ल‍िए उदयपुर के बाजारों मेें रौनक, गांवों से परिवार आ रहे खरीदार

शहर के धानमंडी क्षेत्र में ग्रामीणों की खरीदारी की भीड़ रही।

Google source verification

प्रमोद सोनी/उदयपुर.आगामी दिनों होने वाले सावों को लेकर बाजार में भीड़़ रही। वही अक्षय तृतीया पर्व पर अबूझ सावे होने से बाजार में खरीदारों की भीड़ रही।सोमवार को आसपास के ग्रामीण इलाकों से बडी संख्या में ग्रामीण परिवार सहित शहर में खरीदारी करने पहुचे।शहर के धानमंडी क्षेत्र में ग्रामीणों की खरीदारी की भीड़ रही।धानमंडी क्षेत्र में शादियों की सामग्री की दुकानों पर खासी भीड़ रही।वही शहर के अंदरूनी बाजार चांदपोल स्थित पुराना कपड़ा बाजार गोगावतवाड़ी,घंटाघर सर्राफा बाजार,बडा बाजार,लखारा बाजार आदि क्षेत्रों में भीड़ रही। ग्रामीणो ने कपड़े, गहने, पूजन व खाद्य सामग्री खरिदी।धानमंडी के व्यापारीयों ने बताया की चार से पांच साल बाद ग्रामीणों की इतनी संख्या देखी।लखारा चौक व धानमंडी थाने के बाहर चुडीयों की दुकानों पर दुल्हनें खरीदारी करती दिखी। वही मंडी की नाल में पताशी,तोरण व मंडप की सामग्री व बड़ा बाजार में कपडों की व सोने चांदी की दुकानों पर भी खरीदारी की भीड़ रही ।