30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

video: उदयपुर आए अमरसिंह बोले, भाजपा में जाने का पता नहीं, आरएसएस के कार्यक्रम में अतिथि हूं …

उदयपुर में आरएसएस के सेवा मंदिर चिकित्सालय में एक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर वेे शामिल हुए, पत्र‍िका से व‍िशेष बातचीत की
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उदयपुर

•

image

Mukesh Hingar

•

Updated: 19 Jan 2018, 5:19 PM IST

amar singh

उदयपुर . राज्यसभा सदस्य अमरसिंह ने कहा कि वे भाजपा में जा रहे हैं या नहीं यह तो उनको पता नहीं, न मुझे किसी ने इसके लिए कहा लेकिन आरएसएस के कार्यक्रम में मुझे मुख्य अतिथि बनाया इससे मेरी मानसकिता समझ लीजिए। यह बात अमर सिंह ने गुरुवार को उदयपुर में राजस्थान पत्रिका से खास मुलाकात में कही। भाजपा में शामिल होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है। उदयपुर में आरएसएस के सेवा मंदिर चिकित्सालय में होने वाले एक कार्यक्रम में मुझे मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया है जिससे हमारी मानसिकता समझ सकते हैं। उन्होंने कहा कि देश में बड़े-बड़े निजी चिकित्सालय में सेवा भाव की बजाय व्यापार व बिल दिखता है लेकिन सेवा मंदिर चिकित्सालय में सेवा-समर्पण दिखा।

READ MORE: उदयपुर में दुग्धदान के लिए समर्पण को देख इजराइली दल रह गया अचंभित, कही ये खास बात

सीएम योगी हैं, भोगी नहीं
सीएम योगी के नजदीकी होने के सवाल पर कहा कि आज भी उनके नजदीक बिल्कुल नहीं जा रहा हूं, आज तक मुलाकात भी नहीं की है, गोरखनाथ पीठ में हमारे परिवार के बालकों का मुंडन संस्कार होता है, हम उनके सर्वदा निकट थे, हैं और रहेंगे। अमर सिंह ने कहा कि योगी केसीएम बनने से मैं प्रसन्न हूं, कारण यह है यूपी में भ्रष्टाचार की गंगोत्री सपा-बसपा ने बहा रखी थी जिसे उन्होंने रोका है। सत्य यह है कि सीएम योगी है, भोगी नहीं इसलिए उनके समर्थन में बोला है। मोदी से नजदीकी पर बोले कि पीएम से वैसे ही संबंध हैं, जैसे ही देश के सौ करोड़ लोगों के साथ उनके हैं।


सपा में नहीं जाऊंगा
अमरसिंह ने एक सवाल पर कहा कि मैं सपा में नहीं जाऊंगा, वह नवाजवादी पार्टी बन गई है। वह अब आजमखान के हाथ में चली गई है, मुलायम सिंह तक उससे अलग कर दिए गए है। मैं मुलायम को जीवन भर नहीं छोड़ता, उनका आदेश था कि आपके हमारे साथ रहने से आजम, अखिलेश, रामगोपाल यादव हमसे दूर हो रहे हैं। ऐसे में मैं स्वयं मुलायम से अलग हो गया। इससे पूर्व अमर सिंह का रावत मनोहर सिंह कृष्णावत व तनवीर सिंह कृष्णावत ने उनके निवास पर स्वागत किया।