उदयपुर. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उदयपुर महानगर की परिषद विज्ञान समिति की बैठक अशोक नगर में हुई। जिसमें उदयपुर महानगर की वर्ष 2023-24 की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की गई। एबीवीपी उदयपुर महानगर के महानगर अध्यक्ष डॉ प्रियदर्शी नागदा ने युवाओं का अभिनंदन किया। नव निर्वाचित महानगर मंत्री मिलिंद पालीवाल ने िवद्याथीZ परिषद के कार्यक्रम के बारे में बताया। महानगर परिषद चुनाव अधिकारी डॉ पारस टांक ने महानगर अध्यक्ष डॉ शैलेंद्र सिंह राव व महानगर मंत्री मिलिंद पालीवाल की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की घोषणा की।
मुख्य वक्ता प्रांत संगठन मंत्री वीरेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह ने विचार व्यक्त किए। महानगर अध्यक्ष डॉ शैलेंद्र सिंह राव ने नए सत्र की नई कार्यकारिणी की घोषणा की। जिसमें महानगर उपाध्यक्ष डॉ भाविक पानेरी, डॉ निशांत अश्विनी, डॉ चंद्र प्रकाश नामा, डॉ हेमराज चौधरी, महानगर मंत्री मिलिंद पालीवाल, महानगर सह मंत्री पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़, प्रवीण टांक, शंकर गायरी, अंशुल शर्मा, मुमुक्षा शर्मा, हितसेवक महानगर कार्यालय मंत्री पीयूष जोशी, महानगर निजी विश्वविद्यालय संयोजक तनिष्क कुमावत, महानगर महाविद्यालय संयोजक देवदत्त पारीक, महानगर महाविद्यालय सह संयोजक हेमांग जोशी, तिलक टांक, महानगर छात्रावास संयोजक प्रवीण मीना, महानगर सोशल मीडिया संयोजक वैदिक मंडावलिया सह संयोजक जिगर जारोली, महानगर शोध प्रमुख सुरेंद्र दायमा, शोध सह प्रमुख देवेंद्र गुर्जर, राष्ट्रीय कला मंच संयोजक निकिता सेन, सह संयोजक वंदना भट्ट, दिव्या व्यास, महानगर एसएफडी संयोजक कृष्णपाल सिंह, सह संयोजक भावना तंवर, आदित्य देराश्री, महानगर एसएफएस संयोजक पार्थ दीक्षित, सह संयोजक भूपेंद्र मेघवाल, आदित्य राज शेखावत, महानगर जन जातीय कार्य संयोजक विजय डामोर, महानगर व्यावसायिक शिक्षा संयोजक दिनेश अग्रवाल, सह संयोजक जितेंद्र चुंडावत, महानगर खेल संयोजक जयवीर नाथ, खेल सह संयोजक चंद्र किरण देवड़ा, महानगर इग्रीविजीन संयोजक ऋषिराज सिंह, सह संयोजक धर्मेश शर्मा, महानगर विद्यालय संयोजक हिमांशु चौबीसा, सह संयोजक भव्य जैन, महानगर मेडिविजन संयोजक डॉ सचिन यादव, डॉ वैभव कौशिक, महानगर जिज्ञासा संयोजक डॉ वासुदेव पारीक, सह संयोजक डॉ दामोदर, थिंक इंडिया संयोजक वीरेंद्र सिसोदिया, महानगर कार्यकारिणी सदस्य के रूप में विष्णु रेबारी, अंशुमान सिंह, किरण वैष्णव, भवानी सिंह, कार्तिक शर्मा, उपनिषद प्रजापत, बनवारी धाकड़, प्रतीक महेश्वरी को मनोनीत किया है।