
ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय की ओर से बेस्ट टूरिज्म विलेज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसके अच्छे रेस्पॉन्स के बाद अब पर्यटन मंत्रालय बेस्ट होम स्टे चयन करने की तैयारी कर रहा है। होम स्टे के माध्यम से जहां एक ओर ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, वहीं पर्यटकों को देश की गौरवशाली संस्कृति, रहन सहन, खानपान, जीवनशैली, वेशभूषा, स्थानीय परम्पराओं आदि के बारे में करीब से जानने का अवसर प्राप्त होगा। ग्रामीण पर्यटन से ग्रामीण अंचल की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और वैकल्पिक ढांचागत विकास के अवसर खुलेंगे।
जिला, राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर तीन चरणों में होगी प्रतियोगिता
बेस्ट रूरल होम स्टे 2024 प्रतियोगिता ग्रामीण होम स्टे को बढ़ावा देने के लिए एक मंच प्रदान करेगी। इसमें से सर्वश्रेष्ठ पांच होम स्टे को विभिन्न श्रेणियों के तहत भारत के सर्वश्रेष्ठ ग्रामीण होम स्टे के रूप में मान्यता दी जाएगी। होम स्टे के माध्यम से पर्यटकों को स्टेंडर्ड और प्रामाणिक स्थानीय सुविधाओं के साथ गांव की अनोखी जीवनशैली को करीब से जानने का मौका मिलेगा। यह प्रतियोगिता मुख्यतः तीन चरणों जिला स्तरीय, राज्य स्तरीय और राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित की जाएगी।
15 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन
इस प्रतियोगिता में आवेदन के लिए 15 नवंबर से प्रक्रिया शुरू होगी। इसके तहत www.rural.tourism.gov.in पर जाकर अपने होम स्टे का रजिस्ट्रेशन कराना होगा। रजिस्ट्रेशन के बाद फॉर्म भरकर सबमिट करना होगा। साथ ही नियम भी दिए गए होंगे, जिन्हें ध्यान में रखकर आवेदन करना होगा।
मेनार ने जीता था बेस्ट टूरिज्म विलेज का खिताब
ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन मंत्रालय ने श्रेष्ठ पर्यटन गांव प्रतियोगिता के पुरस्कार विश्व पर्यटन दिवस पर प्रदान किए थे। जिसमें बर्ड विलेज के नाम से मशहूर उदयपुर जिले के मेनार गांव को बेस्ट विलेज टूरिज्म का अवार्ड प्रदान किया गया था। मेनार गांव का सिल्वर कैटेगरी में चयन किया गया। पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों ने ग्राम पंचायत मेनार सरपंच प्रमोद कुमार को यह अवार्ड प्रदान किया था। गौरतलब है कि बेस्ट टूरिज्म विलेज के लिए देशभर के 35 गांवों में से 5 को स्वर्ण पदक, 10 को रजत पदक एवं 20 गांवों को कांस्य पदक से नवाजा गया।
बेस्ट होम स्टे की इन कैटेगरीज के अनुसार करना होगा आवेदन
सर्वश्रेष्ठ ग्रामीण होम स्टे - वाइब्रेंट विलेज
सर्वश्रेष्ठ ग्रामीण होम स्टे - ग्रीन विलेज
सर्वश्रेष्ठ ग्रामीण होम स्टे - समुदाय संचालित
सर्वश्रेष्ठ ग्रामीण होम स्टे - महिला रन यूनिट
सर्वश्रेष्ठ ग्रामीण होम स्टे - विरासत और संस्कृति
सर्वश्रेष्ठ ग्रामीण होम स्टे - फार्म स्टे
सर्वश्रेष्ठ ग्रामीण होम स्टे - कॉटेज
सर्वश्रेष्ठ ग्रामीण होम स्टे - आयुर्वेदिक और स्वास्थ्यप्रद
सर्वश्रेष्ठ ग्रामीण होम स्टे - देसी भाषा और वास्तुकला विशेषसर्वोत्तम ग्रामीण होम स्टे - सर्व-समावेशी प्रथाएं
सर्वोत्तम ग्रामीण होम स्टे - जिम्मेदार आचरण
सर्वश्रेष्ठ ग्रामीण होम स्टे - ट्री हाउस
सर्वश्रेष्ठ ग्रामीण होम स्टे - विला
सर्वश्रेष्ठ ग्रामीण होम स्टे - क्लस्टर
Updated on:
11 Nov 2023 07:42 pm
Published on:
11 Nov 2023 07:41 pm
बड़ी खबरें
View Allउदयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
