
पत्रिका न्यूज नेटवर्क/उदयपुर। भाद्रपद मास शुक्ल पक्ष की छठ को भैरू छठ के नाम से मनाया जाता है। गुरुवार को इस अवसर पर उदयपुर के सभी राडाजी बावजी एवं भैरूनाथ के स्थानकों पर विशेष शृंगार, आंगी और रातीजगा का आयोजन होगा। सुबह से पूजा-अर्चना होगी और दर्शनों के लिए भक्तों का आना-जाना लगा रहेगा।
गुलाब बाग कमल तलाई स्थित राडाजी बावजी के स्थानक पर भव्य आंगी की जाएगी एवं यज्ञ हवन और विभिन्न आयोजनों के साथ भादवी छठ को मनाया जाएगा। सेवक जितेश कुमावत ने बताया कि आंगी शृंगार में चांदी के वर्क के साथ आमली व चंद्रमा धारण कराए जाएंगे। सुबह हवन होगा और उसके पश्चात ध्वजारोहण किया जाएगा। बाद में भजन संध्या होगी। इसके अलावा खेरादीवाड़ी में रंगीला भैरूजी स्थानक पर भी विशेष सजावट की गई है।
खाकल देव की विशेष आंगी
खाकल देव बावजी मंदिर पर मेनारिया समाज पानेरियों की मादड़ी की ओर से भादवी छठ के अवसर पर लोक देवता को विशेष आंगी (शृंगार ) की गई और साथ मंदिर में पूजा- अर्चना, अनुष्ठान और रात्रि जागरण हुए। ग्राम सभा के सभी पदाधिकारी, भक्तजन और मंदिर के सभी भोपजी उपस्थित थे।उधर, लिमडिया भेरूजी राडाजी बावजी की गादी स्थापना और ध्वजारोहण कार्यक्रम के तहत गुरुवार शाम को भजन संध्या का आयोजन होगा।
Published on:
21 Sept 2023 01:33 pm
बड़ी खबरें
View Allउदयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
