17 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उदयपुर : बाइक सवार उचक्कों ने महिला का बैग छीना, दूसरी जगह रहे विफल

उदयपुर में बाइक सवार उचक्कों ने एक ही रात में तीन जगह महिलाओं को निशाना बनाते हुए बैग झपटने की वारदातें कीं, जिसमें एक महिला और एक बुजुर्ग दम्पती घायल हो गए। लगातार एक जैसे तरीके से हुई घटनाओं से एक ही गिरोह के सक्रिय होने की आशंका जताई जा रही है।

2 min read
Google source verification
vrime in udaipur city

ai imege

उदयपुर. गोवर्धनविलास और सूरजपोल थाना क्षेत्र में दो वारदातों ने सभी को चौंका दिया। गोवर्धनविलास थाना क्षेत्र की वारदात में बाइक सवार बदमाश स्कूटर सवार महिला का बैग छीन ले गए। जबकि, सूरजपोल थाना क्षेत्र में बैग नहीं छीन पाए, लेकिन खींचतान में गिरे दम्पती घायल जरूर हो गए।

बताया गया कि मीना वसीटा अपनी बहन राखी के साथ दक्षिण विस्तार में आयोजित एक कार्यक्रम से लौट रही थी। राखी स्कूटर चला रही थी और मीना पीछे बैठी थी। गोवर्धन विलास थाने के पास मुख्य सडक से होकर जा रही थी कि बाइक पर आए दो बदमाशों ने मीना के हाथ से बैग छीनने का प्रयास किया। खींचतान में मीना स्कूटर से गिर गई, लेकिन बदमाशों ने पर्स नहीं छोड़ा। ऐसे में महिला को कुछ दूरी तक घसीटते हुए ले गए, इससे उसे चोंटे आई। मीना के हाथ से बैग छूटते ही बदमाश लेकर भाग गए। पर्स में रुपए और अहम दस्तावेज थे। जहां घटना हुई, वहां आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरा घटनाक्रम देखा गया। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों का पता लगा रही है।

इधर, ऑयल डिपो रोड पर वारदात

बुजुर्ग सेक्टर 9 सवीना निवासी लक्ष्मीलाल सोनी पुत्र मथुरालाल सोनी ने सूरजपोल थाने में रिपोर्ट दी। बताया कि वे पत्नी वन्दना सोनी के साथ स्कूटर पर रात करीब 10.50 बजे जगदीश मंदिर से घर लौट रहे थे। पीछे से एक बाइक पर दो उचक्के आए। पीछे बैठे उचक्के ने झपट्टा मारकर वंदना का बैग छीनने का प्रयास किया। बैग नहीं छूटा, लेकिन गाड़ी बेकाबू होेने से दोनों गिर गए। हल्ला होने पर दोनों बदमाश भाग छूटे।

सवीना थाना क्षेत्र में तीसरी घटना

बाइक सवार दो बदमाशों की ओर से महिला का बैग छीनने की तीसरी वारदात सवीना थाना क्षेत्र के गोपाल मार्बल एरिया में हुई। सेक्टर-14 निवासी महर्षि भटनागर ने बताया कि उसकी माता अपनी सहेली के साथ मंगलवार रात 8.45 बजे गोपाल मार्बल एसबीआई एटीएम के सामने से स्कूटर पर गुजर रही थी। बाइक पर आए दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर बैग छीन लिया। बैग में 4 हजार रुपए, एक मोबाइल और जरूरी सामान था।

पिछले दिनों भी हो चुकी वारदातें

जिस तरह से कुछ देर के अंतराल में दो घटनाएं हुई, उसी तरह से दो घटनाएं पिछले दिनों सामने आई थी। दोनों बाहर की घटनाओं का पैटर्न, समय लगभग एक जैसा ही रहा है। ऐसे में इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि एक ही गैंग के उचक्के वारदातें कर रहे हैं। पिछली बार की घटनाओं का खुलासा भी पुलिस नहीं कर पाई है और अब दुबारा से इस तरह की घटरना होना सामने आया है।