18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उप चुनाव में जनता के बीच उर्दू शिक्षा का मुद्दा ले जाएंगे : सादिक

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का कलक्ट्री पर धरना

2 min read
Google source verification
उप चुनाव में जनता के बीच उर्दू शिक्षा का मुद्दा ले जाएंगे : सादिक

उप चुनाव में जनता के बीच उर्दू शिक्षा का मुद्दा ले जाएंगे : सादिक

उदयपुर. भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने मंगलवार को प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ यहां कलक्ट्री पर धरना देकर प्रदर्शन किया। इसमें मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष एम.सादिक खान ने भी भाग लिया और सरकार को निशाने पर लिया। बाद में जिला कलक्टर के जरिए मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया गया।
यहां कलक्ट्री के बाहर सुबह प्रदर्शन शुरू किया गया और बाहर धरना स्थल पर संबोधित करते हुए मोर्चा के नेताओं ने प्रदेश की सरकार पर सवाल खड़े किए। प्रदेश अध्यक्ष खान ने कहा कि सरकार ने समय रहते हुए कक्षा 1 से 6 तक उर्दू शिक्षा को फिर से शुरू नहीं की तो सरकार सरकार नतीजे भुगतने के लिए तैयार रहे, उप चुनाव में अल्पसंख्यक मोर्चा उर्दू के मुद्दे को लेकर जनता के बीच जाएगा और सरकार का असली चेहरा सामने लाएगा।

भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अलका मूंदड़ा ने कहा कि जिस तरह से महिलाओं के उत्पीडऩ के केस बढ़ रहे हैं, वह चिंता का विषय है, दुष्कर्म के केस राजस्थान में तेजी से बढ़ रहे हैं, सरकार को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। मोर्चा प्रदेश महामंत्री हमीद खान मेवाती ने कहा कि गहलोत सरकार ने ढाई वर्ष पूर्ण होने के बावजूद भी अल्पसंख्यक समाज के बोर्डों का गठन नहीं किया है।

मोर्चा प्रदेश महामंत्री इकराम रशीद कुरैशी, शहर भाजपा अध्यक्ष रविंद्र श्रीमाली, महामंत्री गजपाल सिंह राठौड़, डॉ किरण जैन, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट, मोर्चा उपाध्यक्ष फरमान कुरेशी, फरीदुद्दीन शेख, प्रदेश मंत्री अयूब खान, सिकंदर बक्स, आसिफ खान, मोर्चा मीडिया प्रभारी मुराद अली शेख, कासिम अली राठौड़, आई.टी.सह प्रमुख मोहम्मद इरशाद खान आदि ने संबोधित किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष जाकिर हुसैन घाटीवाला, महामंत्री रियाज राही, डूंगरपुर जिला प्रभारी डा. जिनेन्द्र शास्त्री, देहात जिला अध्यक्ष नत्थेखां पठान, जहीरूद्धीन सक्का, भाजपा एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष लवदेव बागड़ी आदि मौजूद थे।

अनुशासन बना रहे, ताली बजाने नहीं आया हूं
कलक्ट्री में जब ज्ञापन देने जा रहे थे तब अंदर संख्या ज्यादा हो रही थी और कुछ पदाधिकारी आपस में उलझ गए। बाद में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अनुशासन बना रहे, उन्होंने लताड़ पिलाते हुए कहा कि मै यहां ताली बजवाने नहीं आया हूं, अनुशासन तोड़ोंगे तो ठीक नहीं रहेगा।