
उदयपुर। बॉलीवुड कलाकार एवं हिमाचल प्रदेश के मण्डी लोकसभा क्षेत्र की सांसद कंगना रनौत ने उदयपुर में अपने परिवार के सदस्यों के साथ कचौरी का स्वाद लिया।
दरअसल, कंगना अपने अपने माता-पिता एवं अपनी बहन के साथ उदयपुर आई हुई हैं। उन्होंने ड्राइवर से कचौरी खाने की इच्छा जाहिर की तो ड्राइवर सीधा सूरजपोल स्थित जगदीश मिष्ठान भण्डार पर ले आया। कंगना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर उदयपुर की यात्रा का जिक्र करते यहां घूमते हुए फोटो शेयर किए।
उस पर उन्होंने लिखा कि हमारे बच्चों के नाम बड़े-बड़े क्षत्रियों के नाम पर हैं। उन्हें भारत के इतिहास को व महान क्षत्रिय योद्धाओं के बारे में जानना बेहद पसंद है। एक बार फिर मैं पसंदीदा जगह राजस्थान में अपने परिवार के साथ वैकेशन पर आई हूं।
जेएमबी के प्रोपराइटर राकेश बजाज ने बताया कि 1964 से उनकी मिठाई व कचौरी की शॉप शहर एवं राज्य के अन्य शहरों में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। सांसद कंगना रनौत ने जेएमबी पर आधा घंटा व्यतीत कर विभिन्न प्रकार की मिठाइयों की वैरायटियों की जानकारी ली एवं उनका टेस्ट किया। टेस्ट करने के बाद मिठाई एवं कचौरी की तारीफ की। इस दौरान कंगना की झलक के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
Updated on:
24 Oct 2024 01:10 pm
Published on:
24 Oct 2024 12:56 pm
बड़ी खबरें
View Allउदयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
