
उदयपुर।ब्रिटिश म्यूजिकल बैंड कोल्ड प्ले के चर्चे इन दिनों हर तरफ हैं। अगले साल जनवरी में मुंबई में होने वाले इनके शो के लिए पहले तो इसका टिकट बेचने वाली साइट ही क्रैश हो गई और फिर टिकट्स कुछ ही दिनों में सोल्ड आउट हो गए। इसी तरह 26 अक्टूबर को पंजाबी गायक, अभिनेता दिलजीत दोसांझ का दिल इल्युमिनाटी शो होने जा रहा है, इसके लिए भी युवा बेकरार दिख रहे हैं।
ऐसे में पहले तक जहां केवल विदेशों में ही लाइव कॉन्सर्ट्स की पॉपुलेरिटी हुआ करती थी, वह ट्रेंड अब भारत में भी आ चुका है। म्यूजिकल बैंड्स का लाइव कॉन्सर्ट अटेंड करने के लिए यूथ दिल खोलकर पैसे खर्च करने को तैयार हैं। राजस्थान समेत उदयपुर के भी कुछ युवा इन कॉन्सर्ट को देखने के लिए टिकट्स के जुगाड़ में हैं तो कई इन टिकट्स के ना मिलने से निराश हैं।
अपनेएक कॉन्सर्ट के लिए कोल्डप्ले बैंड लगभग 20 से 50 करोड़ रुपये की फीस लेता है। कोल्डप्ले भारत में पहली बार परफॉर्म नहीं कर रहे हैं। इससे आठ साल पहले 2016 में कोल्डप्ले ने मुंबई में परफॉर्म किया था। इस बैंड में चार सदस्य हैं, जिसमें लीड सिंगर क्रिस मार्टिन, गिटारिस्ट जॉनी बकलैंड, बेसिस्ट गाय बेरीमैन और ड्रमर विल चैंपियन हैं। फिल हार्वी इस बैंड के मैनेजर हैं।
जब कोल्डप्ले के कॉन्सर्ट का ऐलान हुआ तो उस समय टिकटों की कीमत 2,000 से 35,000 रुपए के बीच थी लेकिन टिकट्स की डिमांड देखते हुए 12,500 रुपए का एक टिकट करीब 3.50 लाख रुपए में बेचा जा रहा था। हालांकि बैंड ने टिकट बेचने वाले प्लेटफार्म से इनकी कीमतें ना बढ़ाने के लिए कहा ताकि फैंस निराश ना हों।
कोल्डप्ले ने ’इन्फिनिटी टिकट्स’ की भी घोषणा की है, जो 22 नवंबर को दोपहर 12 बजे से उपलब्ध होंगे। ये टिकट्स 20 यूरो (लगभग 2000 रुपए) के हैं और इसमें केवल कपल टिकट खरीदा जा सकेगा।
दिलजीत दोसांझ, दिल इल्युमिनाटी टूर : 26 अक्टूबर से भारत के कई शहरों में - टिकट्स - 1499 रु. से शुरू
दुआ लीपा टूर : 30 नवंबर, मुंबई - टिकटस - 2,999 से शुरू
ब्रायन एडम्स, इंडिया टूर: 8 से 16 दिसंबर, मुंबई, बेंगलूरू, शिलांग, कोलकाता आदि शहरों में
के टाउन फेस्टिवल : 14 दिसंबर, मुंबई - टिकट्स - 5000 रु. से शुरू
लोलापलूजा टूर : मार्च 2025 में, टिकटस - 5,999 रु. से शुरू
कोल्डप्ले के फैन चिराग सेन ने बताया कि वे इस शो को लेकर काफी एक्साइटेड थे। लेकिन इसके टिकट्स इतनी तेजी से बिके कि पता ही नहीं चला। वे इंतजार ही करते रहे। अब इंफिनिटी टिकट्स की भी घोषणा की गई है, जिसकी 22 नवंबर से बुकिंग कराई जा सकेगी। ऐसे में उसमें भी कोशिश करेंगे।
इसी तरह म्यूजिक फील्ड की ही श्रेया पालीवाल ने बताया कि वे भी अपने ग्रुप के साथ परफॉर्म करती हैं। उन्हें भी इंटरनेशनल बैंड्स और लाइव परफॉरमेंस देखने का बहुत शौक है। कोल्ड प्ले के लिए उन्होंने भी बुकिंग करानी चाही थी, लेकिन उनका नंबर वेटिंग में आ गया। जबकि कई हजारों लोग पहले से ही वेटिंग में हैं। ऐसे में उन्हें थोड़ी निराशा हुई। श्रेया का मानना है कि ऐसे कॉन्सर्ट की पॉपुलेरिटी फैंस ही बढ़ाते हैं इसलिए टिकट्स की कीमतें अफॉर्डेबल होनी चाहिए।
Updated on:
22 Oct 2024, 2:59 PM IST
Published on:
22 Oct 2024, 2:59 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.