13 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शादी से चार दिन पहले दुल्हन लापता

परिजनों ने सविना थाने में दर्ज कराई गुमशुदगी की रिपोर्ट

2 min read
Google source verification
bride-missing-four-days-before-wedding

शादी से चार दिन पहले दुल्हन लापता

उदयपुर . सविना थाना क्षेत्र निवासी एक युवती गुरुवार को लापता हो गई। बड़ी बात ये कि 5 फरवरी को युवती की शादी है और इसके चार दिन पहले लापता होने पर परिजनों के होश उड़ गए। परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

सूत्रों के मुताबिक एक-दो माह पहले शादी की तारीख तय हो गई थी और परिजन तैयारियों में जुटे थे। शादी के दिन करीब आते-आते युवती भी तैयारियां करवा रही थी। इस बीच उसके अचानक गायब होने पर परिवार सकते में आ गया।

रिपोर्ट में परिजनों ने बताया कि युवती दवा लेने के लिए मेडिकल पर गई थी, लेकिन वापस घर नहीं लौटी और उसका मोबाइल भी ऑफ है। परिजनों की ओर से एक युवक पर संदेह जताया जाने पर पुलिस जांच में जुटी है।

फायरिंग के आरोपियों का निकला जुलूस
उदयपुर . सुखेर थाना क्षेत्र स्थित एक बार के पास फायरिंग के मामले में पकड़े गए बदमाशों का शुक्रवार को शहर में जुलूस निकला। पुलिस उन्हें कोर्ट में पेश करने पहुंची तो कोर्ट से कुछ दूरी पर ही आरोपियों को जीप से उतार दिया और पैदल ही कोर्ट में पहुंचाया। इस दौरान सड़क पर पुलिस घेरे में पहुंचे बदमाश मुंह छिपाते नजर आए, वहीं राह चलते लोग वीडियो बनाने से नहीं चूके।

उल्लेखनीय है कि ट्विस्ट बार के काउन्टर मैनेजर राजेश मेवाड़ा ने गत दिनों सुखेर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि गत शनिवार रात 11 बजे दो युवक यहां पहुंचे, जिनमें से एक का नाम युवराज उर्फ गोनु था। उसने उसने धमकाते हुए दो लाख रुपए हर माह देने की मांग कर दी। यहां से जाने के आधे घंटे बाद युवराज अपने साथी प्रवीण सालवी, महिपाल सालवी आदि के साथ आया और कार्मिक रमेश के साथ मारपीट की। इस दौरान युवराज ने पिस्टल निकाल कर फायरिंग कर दी। अन्य युवकों के पास भी हथियार थे। मामले में पुलिस ने आरोपी पीपली चौक देवाली निवासी युवराज उर्फ गोनु गंधर्व, सुभाष नगर निवासी प्रवीण उर्फ बापू सालवी व दो अन्य को गिरफ्तार किया था।