14 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बजट लीक न हो जाए इसलिए एक दिन में तय किया एजेंडा

यूआईटी ट्रस्ट की बैठक आज

less than 1 minute read
Google source verification
UIT

UIT

उदयपुर. नगर विकास प्रन्यास (यूआईटी) की बजट बैठक मंगलवार सुबह होगी। इससे पहले सोमवार को दिन भर बजट की बैठक को लेकर तैयारियां की गई और ऐनवक्त पर एजेंडा तय किया गया। अफसरों को डर था कि कई बजट लीक नहीं हो जाए। यूआईटी चेयरमैन की अध्यक्षता में सुबह 11 बजे बजट बैठक शुरू होगी। बजट को लेकर किसी भी प्रकार की जानकारी चेयरमैन, सचिव और सहायक लेखाधिकारी के अलावा किसी को नहीं बताई गई। बड़ी बात यह है कि एजेंडा क्या है, उसमें क्या-क्या अन्य बिन्दु लिए गए यह तक ट्रस्टियों को नहीं दिए गए। ऐनवक्त पर यूआईटी सचिव के पीए से ट्रस्टियों को फोन कराए गए कि मंगलवार सुबह 11 बजे बजट बैठक है आना है। बड़ी बात यह है कि ट्रस्टियों को फटाफट फोन घूमाकर सूचना देने के चक्कर में एक ट्रस्टी को तो रात 11 बजे तक सूचना ही नहीं मिली तो एक अन्य ट्रस्टी से कहा कि आप बाहर है तो आपके प्रतिनिधि को भेज दीजिए। वैसे हर बार बजट बैठक की सूचना एजेंडे के साथ ट्रस्टियों को भेजी जाती है और वह भी पहले लेकिन इस बार ऐसा नहीं किया गया। अफसरों का जोर है कि बजट और एजेंडा लीक नहीं हो।

सचिव बोले, मैने फोन कराए

सभी ट्रस्टियों को सुबह 11 बजे बैठक की सूचना दी गई है। मेरे पीए ने सभी को फोन किया है। पहले बैठक का शिड्यूल 4 मार्च का था लेकिन अब 3 मार्च कर दी गई है। हमने नोटिस और फोन से सूचित किया है। बजट लीक नहीं हो इसलिए पूरी कसरत की है।
- अरुण कुमार हासिजा, सचिव यूआईटी