13 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather Prediction: अब 5 दिन पहले मिलेगा ‘लू’ का पूर्वानुमान, चक्रवात की भविष्यवाणी भी होगी सटीक

India Weather Forecast Accuracy: मौसम विभाग की तकनीकी क्षमता में हुए सुधार के चलते अब लू (हीटवेव) का पूर्वानुमान 4-5 दिन पहले जारी किया जा रहा है। इससे राज्यों में हीट एक्शन प्लान को प्रभावी तरीके से लागू करना संभव हो पाया है।

less than 1 minute read
Google source verification
IMD Upgrade Heatwave Forecast Now 4-5 Days Earlier India Weather Prediction Gets More Accurate

India Weather Forecast Accuracy (Patrika Creative Photo)

IMD Heatwave Prediction 5 Days: उदयपुर: क्या आपको पता है कि अब भीषण गर्मी और लू की जानकारी आपको 4-5 दिन पहले ही मिल जाएगी? जी हां, भारत सरकार के 'मिशन मौसम' ने मौसम विज्ञान की दुनिया में एक बड़ी क्रांति ला दी है।

बता दें कि अब न केवल लू, बल्कि चक्रवात जैसी प्राकृतिक आपदाओं की भविष्यवाणी भी पहले के मुकाबले कहीं ज्यादा सटीक होगी।

सांसद चुन्नीलाल गरासिया के सवाल पर बड़ा खुलासा

राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया द्वारा पूछे गए एक महत्वपूर्ण प्रश्न के जवाब में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने देश को यह खुशखबरी दी। उन्होंने बताया कि मौसम विभाग की तकनीकी क्षमता में जबरदस्त सुधार हुआ है, जिससे अब राज्यों के पास 'हीट एक्शन प्लान' को प्रभावी तरीके से लागू करने के लिए पर्याप्त समय होगा।

सुपरकंप्यूटर 'अर्क' और 'अरुणिका' का कमाल

इस पूरी उपलब्धि के पीछे पुणे और नोएडा में स्थापित नई हाई-परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग (HPC) प्रणालियां ‘अर्क’ (Arka) और ‘अरुणिका’ (Arunika) हैं। इन सुपरकंप्यूटर्स की मदद से मौसम की मॉडलिंग क्षमता कई गुना बढ़ गई है।

बदलाव के मुख्य आंकड़े

  • वर्ष 2016-20 की तुलना में अब चक्रवात के रास्ते की भविष्यवाणी में 20-25% की सुधार आया है।
  • चक्रवात कितना खतरनाक होगा, इसकी भविष्यवाणी अब 33-35% तक अधिक सटीक हो गई है।
  • अब 4-5 दिन पहले ही लू का पूर्वानुमान जारी हो रहा है।

आम आदमी को क्या होगा फायदा?

सरकार अब 'मिशन मौसम' के दूसरे चरण पर काम कर रही है, जिसमें AI-ML (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) आधारित पूर्वानुमान प्रणालियों का विस्तार किया जाएगा। इससे न केवल आपदा प्रबंधन में मदद मिलेगी, बल्कि किसानों को अपनी फसल बचाने और आम जनता को सुरक्षित रहने के लिए सटीक जानकारी समय पर मिल सकेगी।