13 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

केंद्रीय विद्यालय में 195 विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण

उदयपुर

image

Newsdesk

Aug 12, 2026

Rajasthan

राजसमंद. केंद्रीय विद्यालय राजसमंद में 10 व 11 अगस्त को दो दिवसीय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित हुआ। खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी, राजसमंद के आदेश पर कक्षा 1 से 5 तक के 195 विद्यार्थियों की जांच की गई। चिकित्सा दल में डॉ. करण गुर्जर, चिकित्सा अधिकारी, कीर्ति बोरीवाल सीएचओ, पूजा कितावत एएनएम तथा आरबीएसके टीम-बी के कर्मचारी शामिल रहे। दोनों दिन सुबह 8 से दोपहर 1:30 बजे तक जांच हुई। प्राचार्य प्रदीप चौधरी ने चिकित्सा दल का स्वागत व आभार व्यक्त किया। शिक्षकों व विद्यालय नर्स ने व्यवस्थाओं में सहयोग किया। प्राचार्य ने विद्यार्थियों को स्वच्छता, संतुलित आहार, नियमित व्यायाम व स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।