
आयोजन के दौरान मौजूद बच्चे।
कोटडा. (उदयपुर). आदिवासी क्षेत्र में बच्चों को शिक्षा में बढ़ावा देने के उद्देश्य से आदिवासी विकास मंच संस्थान द्वारा 9 अप्रेल से एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत टीम गांव-गांव जाकर बच्चों को विद्यालय में प्रवेश सुनिश्चित कर रही है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य ऐसे बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोडऩा है, जो विभिन्न कारणों से स्कूल से दूर रह जाते हैं। बच्चों में शिक्षा के प्रति जुड़ाव कैसे हो इसके लिए लोकगीत और कठपुतली कार्यक्रम आयोजित कर शिक्षा का महत्व समझा रहे हैं।
संस्थान की टीम घर-घर जाकर अभिभावकों से संवाद कर उन्हें शिक्षा के महत्व के बारे में जागरूक किया। टीम ने बताया कि शिक्षा बच्चों के उज्जवल भविष्य की कुंजी है और इसके माध्यम से वे अपने जीवन को बेहतर बना सकते हैं। इस दौरान विशेष रूप से उन परिवारों पर ध्यान दिया गया, जिनके बच्चे प्रवासन, आर्थिक स्थिति या सामाजिक कारणों के चलते स्कूल नहीं जा पा रहे थे। अभियान के अंतर्गत 10 पंचायतों के 16 गांवों में प्रवेशोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें अभिभावकों, ग्राम प्रतिनिधियों और समुदाय के अन्य लोगों ने भाग लिया। इन बैठकों में शिक्षा से जुड़े सरकारी योजनाओं और सुविधाओं की जानकारी भी दी गई, ताकि अधिक से अधिक बच्चे स्कूल से जुड़ सकें।
गांवों में शिक्षा की अलख जगा रहे
गांवों में कठपुतली कार्यक्रम और प्रेरणादायक लोक गीतों के माध्यम से शिक्षा के महत्व, बाल अधिकार और स्कूल में नियमित उपस्थिति के बारे में संदेश दिया गया। इस पहल ने खासतौर पर उन परिवारों को प्रभावित किया जो अब तक बच्चों की पढ़ाई को प्राथमिकता नहीं दे पा रहे थे। संस्थान के प्रतिनिधियों ने बताया कि यह अभियान 17 अप्रैल तक लगातार जारी रहेगा और हर बच्चे को शिक्षा का अधिकार दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। इस पहल से क्षेत्र में शिक्षा के प्रति सकारात्मक माहौल बन रहा है और अभिभावकों में भी जागरूकता बढ़ रही है। इस कार्यक्रम में 1200 लोगों की भागीदारी रही साथ ही इस दौरान 16 वंचित बच्चों को विद्यालय में प्रवेश करवाया गया। स्थानीय लोगों ने संस्थान के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की पहल से निश्चित रूप से बच्चों का भविष्य संवरने में मदद मिलेगी। अभियान के दौरान एसएमसी सदस्य और शिक्षक, संस्थान के अकादमिक समन्वयक होमाराम गरासिया अजित कुमार, अन्नालाल खैर, लक्ष्मण गरासिया, ममता, मेंगना, हरमी, बबिता देवी, तेजाराम, सोहन, नरेश, कान्तिलाल, प्रकाश मौजूद रहे ।
Published on:
17 Apr 2026 06:35 pm
बड़ी खबरें
View Allउदयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
