
मुकेश हिंगड़ /उदयपुर. प्रदेश के दूसरे जिलों के जनप्रतिनिधियों के साथ मुख्यमंत्री की मंगलवार को हुई वीसी में उदयपुर से शामिल हुए विस में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि अगर मंडी टैक्स ऐसा ही रहा तो मेवाड़ की मंडियां ही खत्म हो जाएगी। वीसी कटारिया ने कहा कि मेवाड़ के अधिकांश इलाके गुजरात से लगे हुए है, वहां 60 पैसा मंडी टैक्स है और हमारे यहां 3.60 पैसा होगा तो फिर यहां कौन आएगा, सभी वहां जाएंगे। कटारिया ने कहा कि ऐसे में व्यापार को नुकसान होगा और मेवाड़ की मंडियों में कारोबार ठप हो जाएगा। कटारिया ने कहा कि दूसरे राज्यों की तुलना जरूर करनी चाहिए। इस पर सीएम ने कहा कि इसे देखेंगे।
इधर, कटारिया ने पीएम पीएम नरेन्द्र मोदी के संबोधन पर कहा पीएम ने आत्मनिर्भर भारत का संकल्प दिया है, स्वदेशी पर पूरा फोकस किया है। उन्होंने कहा कि हमारे देश में टेलेंट है, इसको आगे बढ़ाने के लिए मोदी ने आत्म निर्भर भारत की रूपरेखा सामने रखी है जो स्वागत योग्य है।
बिहार की तीसरी ट्रेन 15 को जाएगी
उदयपुर. लॉकडाउन में अपने घर जाने वाले बिहार के श्रमिकों की ट्रेन 15 मई को उदयपुर से रवाना होगी। ट्रेन को लेकर कार्यकम बन चुका है, उसमें कौन यात्री जाएगा उनको मोबाइल पर सूचित किया जाएगा। जिला प्रशासन के अनुसार इसके अलावा यूपी एक ट्रेन भेजने को लेकर भी प्रस्ताव यूपी सरकार को भेज दिया गया है। यूपी सरकार चाहती है कि यूपी में तीन स्टेशनों पर ट्रेन रुके ताकि उस जोन के लोग वहीं उतर जाए और वहां से उनको बसों से उनके मूल स्थानों पर भेजा जा सके। स्थानीय प्रशासन ने उसी अनुरूप प्रस्ताव बनाकर भेजा है। वैसे बिहार के लिए दो ट्रेनें पहले जा चुकी है।
Published on:
13 May 2020 12:44 pm

बड़ी खबरें
View Allउदयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
