6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उदयपुर
video :  अम‍ित शाह के कार्यक्रम के ल‍िए मोहनलाल सुखाड़़‍ि़‍या रंगमंच बना अटल सभागार..कांग्रेस‍ियों ने जताया व‍िरोध
Play video

video : अम‍ित शाह के कार्यक्रम के ल‍िए मोहनलाल सुखाड़़‍ि़‍या रंगमंच बना अटल सभागार..कांग्रेस‍ियों ने जताया व‍िरोध

www.patrika.com/rajasthan-news
Google source verification

उदयपुर. मोहनलाल सुखाड़िया रंगमंच, टाउन हाॅल में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के होने वाले कार्यक्रम के अवसर पर सुखाड़िया रंगमच के नाम के ऊपर अटल सभागार का बोर्ड लगाने पर शहर कांग्रेस के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण शर्मा के नेतृत्व में नगर निगम आयुक्त कार्यालय के बाहर पदाधिकारी व कांग्रेसजनों ने विरोध जताया।

कांग्रेस प्रवक्ता फिरोज अहमद शेख ने बताया कि विरोध के बाद नगर निगम आयुक्त ने लिखित में देने पर की सुखाड़िया रंगमच का नाम परिवर्तन नहीं किया गया है। व वर्तमान में जो नाम मोहनलाल सुखाड़िया रंगमच है वहीं रहेगा तथा नाम परिवर्तन करने का कोई प्रस्ताव नहीं है। इसके बाद रंगमच स्वागत द्वार के ऊपर अटल सभागार के बोर्ड को हटाकर थोड़ा ऊपर लगाया गया। जिससे स्वागत द्वार पर लिखे मोहनलाल सुखाड़िया रंगमच स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा।

इस अवसर पर प्रदेष सचिव नीलिमा सुखाड़िया, पंकज कुमार शर्मा, पीसीसी सदस्य सुरेश श्रीमाली, दिनेश श्रीमाली, ब्लाॅक अध्यक्ष फतेह सिंह राठौड़, नेता प्रतिपक्ष मोहसिन खान, पूर्व नेता प्रतिपक्ष के.के. शर्मा, मोहम्मद अयूब, पार्षद नजमा मेवाफरोश, राशिद खान, महिला कांग्रेस की चंद्रा सुहालका, सीमा पंचैली, बाबुलाल जैन, गोपाल नागर, दिनेश दवे, तीर्थसिंह खेरलिया, अरूण टांक, शंकर चन्देल, सुधीर जोशी, पंकज जोषी, दीपक सुखाड़िया, मनीष शर्मा, उमेश शर्मा, इकबाल सिपाही, सूर्यप्रकाश पालीवाल, रोशन मेहता, मोहित मेनारिया, राजेश जैन, महेश श्रीमाली, डाॅ. धमेन्द्र राजोरा, विकास कच्छारा, अजय पोरवाल, पृथ्वीसिंह चैहान सहित अनेक पदाधिकारी व कांग्रेसजन मौजूद थे।