28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मेहमान जैसी सुविधाएं मिल रही हैं क्वारंटीन सेंटरों में कोरोना के संदिग्ध मरीजों को, मिल रहा है साबुन, तेल चाय शक्कर तक

कोरोना संक्रमित रोगियों के परिजन या संक्रमित है तो उन्हें क्वारंटीन किया जा रहा है। क्वारंटीन किए लोगों को अब तक प्रशासन मेहमान की तरह रख रहा है। अकेले पानी पर ही प्रशासन प्रतिदिन लगभग २० हजार रुपए खर्च कर चुका है। पानी मद में दस लाख का भुगतान भी कर चुका है। चौंकाने वाली बात है कि इन कोरोना संदिग्ध रोगियों को सादा पानी नहीं पिला सकते हैं क्योंकि कोई भी वस्तु को बिना छुए देनी है। ऐसे में इनको मिनरल वाटर की बोटल उपलब्ध करानी पड़ रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उदयपुर

•

image

Shiv Bhan Singh

•

Updated: 13 May 2020, 6:05 PM IST

corona facility

corona facility

मेहमान जैसी सुविधाएं मिल रही हैं क्वारंटीन सेंटरों में कोरोना के संदिग्ध मरीजों को, मिल रहा है साबुन, तेल चाय शक्कर तक

भीलवाड़ा.् कोरोना से देश में लॉकडाउन है। शहर में 20 मार्च से ही मार्केट बंद है। सभी के काम.धंधे ठप पड़़े हैं। लोग घरों में कैद है। यहां से श्रमिक अपने घर बाहर जा रहे हैं तो परदेश में रहने वाले लोग राजस्थान लौट रहे हैं। जो बाहर से लौट रहे हैं या कोरोना संक्रमित रोगियों के परिजन या संक्रमित है तो उन्हें क्वारंटीन किया जा रहा है। क्वारंटीन किए लोगों को अब तक प्रशासन मेहमान की तरह रख रहा है। अकेले पानी पर ही प्रशासन प्रतिदिन लगभग २० हजार रुपए खर्च कर चुका है। पानी मद में दस लाख का भुगतान भी कर चुका है। चौंकाने वाली बात है कि इन कोरोना संदिग्ध रोगियों को सादा पानी नहीं पिला सकते हैं क्योंकि कोई भी वस्तु को बिना छुए देनी है। ऐसे में इनको मिनरल वाटर की बोटल उपलब्ध करानी पड़ रही है। जिला प्रशासन के प्राप्त अंाकड़ों के अनुसारए पांच मई तक पानी की बोटल के लिए नौ लाख 60 हजार रुपए का भुगतान कर दिया है। ऐसे यदि कुल देखे तो अब तक क्वारंटीन सेंटर में करीब पांच हजार से अधिक लोग आ चुके हैं। ये अब तक दस लाख रुपए का पानी गटक चुके हैं।
कोरोना पर खर्चा 01 करोड़ 80 लाख
जिला प्रशासन की ओर से कोरोना से निपटने के लिए अब तक एक करोड़ 80 लाख रुपए खर्च किए जा चुके हैं। इसमें कुछ मशीनेंए गाडिय़ों में पेट्रोल.डीजलए एंबुलेंस खर्चए जरुरतमंदों को खाद्य सामग्रीए भोजन के पैकेटए बाहरी श्रमिकों की व्यवस्थाए सेनेटाइजए क्वारंटीन सेंटर में रहने वाले लोगों के खाने.पीने की सामग्री पर खर्च की जा चुकी है।
अभी 26 मरीज भर्ती
शहर के सभी होटलए रिसोर्ट व धर्मशाला को जिला कलक्टर ने अधिग्रहित कर रखा है। इनमें से 24 को क्वारंटीन सेंटर बना रखा है। इनमें से अभी 14 सेंटर में 26 मरीज भर्ती है। अब बाहर से आने वाले लोगों को ग्राम पंचायत स्तर पर ही क्वारंटीन किया जाने लगा है। 29 मार्च के बाद 2835 लोगों को क्वारंटीन किया जा चुका है।
दानदाताओं ने खोले हाथ
कोरोना से निपटने के लिए भीलवाड़ा के दानदाताओं ने भी दिल खोलकर मदद की है। जिला कलक्टर को अब तक दो करोड़ 78 लाख 62 हजार रुपए सहायता के रूप में दे चुके हैं। वहीं सीधे मुख्यमंत्री के पास भी यहां से 15 लाख 20 हजार रुपए जमा कराए हैं। विधायकों ने अपने विधायक कोष से छह करोड़ दस लाख रुपए दिए हैं।
मिल रही हर सुविधा इसलिए खर्च ज्यादा
कोरोना में अभी क्वारंटीन किए गए रोगियों को हर तरह की सुविधा मिल रही है। इसमें साबुन.तेल से लेकर चाय बनाने के लिए गैस टंकीए चाय पत्ती से लेकर शक्कर और सबकुछ। इन्हीं सुविधाओं पर प्रशासन की ओर से यह राशि खर्च की जा रही है।