7 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब रंगीन गोलियों के रूप में एमडीएमए, इंजीनियर सहित तीन गिरफ्तार

खास बात ये कि नशे की सामग्री कलर्ड टेबलेट शेप में बेची जा रही थी। इस तरह की सामग्री की सप्लाई बड़ी पार्टियों में होने से इसे पार्टी ड्रग नाम दिया गया है। पुलिस ने 489 ग्राम एमडीएमए जब्त करते हुए इंजीनियर को गिरफ्तार किया है।

source patrika imege

डीएसटी और अम्बामाता थाना पुलिस की कार्रवाई, 489 ग्राम जब्त

उदयपुर. जिला स्पेशल टीम और अम्बामाता थाना पुलिस ने रविवार को कार्रवाई करते हुए 489 ग्राम एमडीएमए जब्त की है। खास बात ये कि नशे की सामग्री कलर्ड टेबलेट शेप में बेची जा रही थी। इस तरह की सामग्री की सप्लाई बड़ी पार्टियों में होने से इसे पार्टी ड्रग नाम दिया गया है। पुलिस ने 489 ग्राम एमडीएमए जब्त करते हुए इंजीनियर को गिरफ्तार किया है।

उदयपुर रेंज आईजी की ओर से अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ के लिए चलाए गए अभियान ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत कार्रवाई की गई। एसपी योगेश गोयल के निर्देशानुसार हुई कार्रवाई में गांधीनगर स्थित मकान से 489 ग्राम एमडीएमए जब्त की। आरोपी 25 वर्षीय फरहान मोहम्मद अंसारी को गिरफ्तार किया। आरोपी इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर चुका है। इसके विरुद्ध तस्करी का एक केस हैदराबाद में भी दर्ज है।

नशे का प्रतापगढ़ कनेक्शन

पूछताछ में सामने आया कि मादक पदार्थ अखेपुर प्रतापगढ़ निवासी फजल खान से खरीदा गया। उससे खरीदकर शहर में अलग-अलग स्थानों पर बेचना सामने आया। आरोपी के मोबाइल की जांच की तो नशे के कारोबार का बड़ा खेल उजागर हो रहा है। बताया कि अखेपुर निवासी फजल खान और उसका पिता भी हिस्ट्रीशीटर है, जो लम्बे समय से नशे के कारोबार में लिप्त हैं।

इधर, कार में मिली गोलियां

दूसरी कार्रवाई प्रतापनगर थाना क्षेत्र में हुई। थानाधिकारी पूरणसिंह राजपुरोहित ने बताया कि ढिकली रोड मानगढ़ होटल के पास कार में नशे की सामग्री बरामद हुई। आरोपी बागर गली हाथीपोल निवासी लविश गोस्वामी और रजा कॉलोनी मल्लातलाई निवासी अनस शेख को गिरफ्तार किया। एमडीएमए 18.23 ग्राम गोलियां जब्त की।