2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोरोना संक्रमण से सावधानी : सविना सब्जी मंडी के बाहर अब नहीं बैठेंगे सब्जी विक्रेता

कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर प्रशासन ने तय किया

less than 1 minute read
Google source verification
Lockdown: पुलिस ने बंद करवाई सब्जी मंडी

vegetable

उदयपुर. कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर प्रशासन ने तय किया है कि अब सविना सब्जी मण्डी में भीड़ को रोकने के लिए मंडी के बाहर सब्जियों की खुदरा बिक्री नहीं की जाएगी। वहां बैठने वाले समस्त खुदरा विक्रेताओं ठेलों के माध्यम से सब्जी बिक्री को पाबंद किया गया है।
अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) संजय कुमार ने बताया कि सविना मण्डी में होलसेल व्यापारी ही व्यापार कर सकेंगे वहीं मण्डी के बाहर बैठने वाले खुदरा विक्रेताओं को भी ठेलों के माध्यम से सब्जी बिक्री को कहा गया है। वे अलग-अलग मोहल्लों में जाकर सब्जियां बेचेंगे ताकि संक्रमण का खतरा नहीं रहे। लोगों की सुविधा के लिए प्रशासन द्वारा शहर में पहले से ही 350 से अधिक ठेलों से सब्जी की बिक्री की व्यवस्था की गई है और वर्तमान में सविना मंडी में आम लोगों के सब्जी खरीदने आने से हो रही भीड़ पर अंकुश लगाने एवं शहरवासियों को संक्रमण के खतरे से बचाव व सहूलियत के लिए यह कदम उठाए गए हैं। एडीएम ने सब्जी विक्रेताओं को पाबंद किया गया कि वे अपने ठेले पर सब्जी की दर सूची प्रदर्शित करें। एडीएम ने स्पष्ट किया कि प्रशासन घर-घर तक सब्जी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध होकर प्रभावी प्रयास कर रहा है। साथ ही उन्होंने यह भी आश्वासन दिया है कि सब्जी खरीदने में कोई समस्या होगी तो प्रशासन द्वारा उसे शीघ्र हल करते राहत प्रदान की जाएगी।

Story Loader