5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शादी की सूचना प्रशासन को मोबाइल से दे सकते, दफ्तर जाने की जरूरत नहीं

जिला कलक्टर ने कोरोना प्रोटोकॉल के अनुसार शादी को लेकर ऑनलाइन व्वस्था शुरू की

2 min read
Google source verification
आपके संबंधित अधिकारी को यहां कर सकते मेल

आपके संबंधित अधिकारी को यहां कर सकते मेल ,आपके संबंधित अधिकारी को यहां कर सकते मेल ,आपके संबंधित अधिकारी को यहां कर सकते मेल

मुकेश हिंगड़ / उदयपुर. कोरोना प्रोटोकॉल की अनुपालना के साथ शादियों के आयोजन को लेकर जिला प्रशासन ने ऑनलाइन ही शादियों की सूचना पहुंचाने का प्रबंध शुरू किया है।

इसके तहत आयोजकों को शादी के कार्ड के साथ ही आवेदन पत्र सूचना के लिए ई-मेल करना होगा। मेल आप आप अपने स्मार्ट मोबाइल से भी कर सकते है और नहीं तो ई—मित्र या कम्प्युटर सेंटर से भी मेल करवा सकते है। इसके लिए कलक्टरी या उपखंड कार्यालय जाने की जरूरत नहीं है।
जिला कलक्टर चेतन देवड़ा ने बताया कि आवेदकों को विवाह पत्रिका मय आवेदन पत्र के संबंधित उपखण्ड अधिकारी के ई-मेल पर भेजना होगा। कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव के दृष्टिगत विवाह के लिए तय की गई गाइडलाइन के तहत संबंधित उपखण्ड अधिकारी अधिकारी को सूचना देना अनिवार्य है।

इसके लिए अब आवेदकों को भौतिक रूप से संबंधित कार्यालय में आने की आवश्यकता नहीं होगी और संबंधित उपखण्ड अधिकारी के ई-मेल कर सकते है।
(मेल आईडी की सूची फोटो में देखे)

शादी में 100 से ज्यादा मेहमान, रिसोर्ट प्रबंधक व आयोजक को नोटिस

उदयपुर. शहर के समीप डाकनकोटड़ा स्थित एक रिसोर्ट में पिछले दिनों एक शादी समारोह में कोविड प्रॉटोकोल की पालना नहीं होने पर प्रशासन ने रिसोर्ट प्रबंधक व आयोजक को नोटिस जारी किया है। वहां शादी में 100 से ज्यादा मेहमान थे जो प्रशासन की ओर से कराई गई वीडियोग्राफी में भी दिखे। गिर्वा उपखंड अधिकारी एवं इंसीडेंट कमांडर (आइएएस) सौम्या झा ने शुक्रवार को झाड़ोल के भालपुर हाल गोकुल विलेज निवासी अरविंद सिंह राणावत व डाकनकोटड़ा टोल प्लाजा के पास स्थित ड्रिम हिल्स रिसोर्ट के प्रबंधक महेन्द्र सिंह भाटी को नोटिस दिया। झा ने बताया कि प्रस्तुत प्रार्थना पत्र के आधार पर 26 नवम्बर 2020 को राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार शादी समारोह आयोजित करने की अनुमति दी लेकिन निरीक्षण दल के निरीक्षण में वहां निर्देशों की पालना नहीं होते दिखी। वहां 100 से ज्यादा मेहमान थे, दल ने वीडियोग्राफी भी कराई थी। नोटिस में दोनों को अपना स्पष्टीकरण देने को कहा और चेताया कि नहीं तो कानूनी कार्रवाई करने के साथ ही मैरिज गार्डन सील करने की भी कार्रवाई की जाएगी।