
डीएमके सांसद हुए Cyber Crime के शिकार: बिना OTP और लिंक के खाते से उड़ गए 99,999 रुपए
उदयपुर. Cyber Crime: नवरात्र से फेस्टिव सीजन की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में ई-कॉमर्स कंपनियां बम्पर सेल, मेगा डिस्काउंट के साथ ग्राहकों को लुभा रही हैं। इस मौके का फायदा उठाने के लिए जालसाज भी तैयार बैठे हैं। बड़ी व प्रतिष्ठित वेबसाइट व एप के नाम से मिलते-जुलते नाम की वेबसाइट व एप बना लिए गए हैं। इनके नाम से लोगों के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर सेल और डिस्काउंट के मैसेजेज भेज रहे हैं। क्लिक करने से बैंक अकाउंट की डिटेल बदमाशों तक पहुंच जाती है और वे राशि ट्रांसफर कर लेते हैं। भुगतान के बाद सामान भी नहीं मिलता।
साइबर एक्सपर्ट श्याम चंदेल के अनुसार फेस्टिव सीजन में लोगों के पास तमाम कंपनियों के मैसेज आने शुरू हो जाते हैं। ये कंपनियां गैजेट्स, फैशन और इलेक्ट्रॉनिक आइटम पर कुछ ज्यादा ही छूट ऑफर करती हैं। इनमें बहुत सारी कंपनियां फ्रॉड होती हैं। ये कंपनियां मैसेज के साथ एक लिंक भी भेजती हैं। जब आप इस लिंक को क्लिक करते हैं तो आपसे सामने बड़े-बड़े आइटम्स पर जबरदस्त छूट के ऑफर दिखाई देते हैं। ऑफर्स देखकर कुछ लोग इन वेबसाइट पर पेमेंट करके सामान का ऑर्डर कर देते हैं लेकिन बाद में पता चलता है कि वे लुट गए।
यह भी पढ़ें : आचार संहिता के कारण ये 2 बड़ी भर्ती परीक्षाएं स्थगित, 4 हजार से ज्यादा पदों पर अटकी भर्तियां
फर्जी कॉल के बहकावे में न आएं
चंदेल ने बताया कि त्योहारों के सीजन में अक्सर ऐसे कॉल भी आते हैं कि फलां कंपनी की लॉटरी में आपका इनाम निकाला है और उस इनाम को पाने के लिए आपको कुछ पैसे जमा करने होंगे। ये कॉल इतने शातिराना तरीके से किए जाते हैं कि अच्छे से अच्छा आदमी इनके बहकावे में आकर लुट जाता है। ऐसे में फ्री के गिफ्ट, लॉटरी या इनाम वाले कॉल से हमेशा बचें। इन पर भरोसा कतई न करें।
यह भी पढ़ें : चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में नया बदलाव, अब ये फोटो अपलोड करोगे तो ही मिलेगा फायदा
इन बातों का रखें विशेष ध्यान
● ई मेल पर भेजे गए हाइपरलिंक पर क्लिक करने से बचें।
● कोई भी नया एप डाउनलोड करने से पहले भी उसे चेक कर लें।
● एंटीवायरस सॉफ्टवेयर को अपडेट करें ।
● कंपनी की मुख्य वेबसाइट पर ही विजिट करें। एड के साथ लिखी साइट को क्लिक करने से बचें।
● जब आप यूआरएल में लॉक आइकन को चेक करेंगे, तो आपको साइट का सिक्योरिटी लेवल पता चल जाएगा। यदि वेबसाइट के यूआरएल में सिक्योर मोड (https) में नहीं है तो वहां से शॉपिंग ना करें।
● रेलवे स्टेशन या एयरपोर्ट (सार्वजनिक वाई-फाई) से खरीदारी और किसी प्रकार की लेन-देन ना करें।
● अगर आपको किसी अनजान नंबर से कॉल या मैसेज आता है, जो पैसों की मांग करे तो उसे तुरंत ब्लॉक कर दीजिए।
● आपके बैंक अकाउंट से किसी भी तरह का अनचाहा विड्रॉअल होता है तो तुरंत अपने बैंक को सूचना दीजिए।
Published on:
20 Oct 2023 10:26 am
बड़ी खबरें
View Allउदयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
