5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उदयपुर में एक के बाद एक हुई तीन मौतें, कही सेल्फी बनी मौत का कारण तो कहीं मानसिक तनाव

उदयपुर . पिछोला झील के गणगौर घाट पर गुरुवार को सेल्फी लेते समय पांव फिसलने से गिरने पर एक पर्यटक की मौत हो गई।

2 min read
Google source verification
death and crime in udaipur

उदयपुर . पिछोला झील के गणगौर घाट पर गुरुवार को सेल्फी लेते समय पांव फिसलने से गिरने पर एक पर्यटक की मौत हो गई। तमिलनाडु निवासी शिवा पृथ्वी (28) पुत्र नागराजन त्रिची में बैंक मैनेजर था। बुधवार को वह उदयपुर घूमने आया था। गणगौर घाट पर हनुमानमंदिर के निकट सीढिय़ों से उतरकर सेल्फी ले रहा था। अचानक पांव फिसलने से वह अनियंत्रित होकर सिर के बल झील में जा गिरा।

सीढिय़ों के पत्थर की सिर में लगने से वह बेहोश हो गया। लोगों ने उसे बाहर निकालकर एमबी चिकित्सालय पहुंचाया, जहां देर रात उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने उसकी जेब में मिली आईडी से परिजनों को सूचना दी। गुरुवार को परिजनों के पहुंचने पर पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव उनके सुपुर्द किया।

READ MORE: उदयपुर में कक्षा नवीं का पेपर हुआ आउट, शिक्षकों की लापरवाही छात्रों पर पड़ी भारी


आत्मदाह - मानसिक तनाव के चलते बछार नाई निवासी सरदारी (17) पुत्री सूरजमल गमेती ने स्वयं पर केरोसिन उडेल कर आग लगा ली। परिजन उसे गंभीर झुलसी अवस्था में चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां उसने दम तोड़ दिया। इसी तरह चलती मोटरसाइकिल से गिरने के कारण घायल हुए खेड़ी खमनोर निवासी शंकरलाल (55) पुत्र घासी राम पालीवाल ने दम तोड़ दिया।

युवती ने फांसी लगाकर की खुदकुशी
उदयपुर. मानसिक तनाव के चलते युवती ने घर पर ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि रातापारा तितरड़ी निवासी नारायणलाल पुत्र जगन्नाथ लोहार ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उसकी पुत्री खुशबू लोहार (24) प्रशासनिक सेवा परीक्षा की दिल्ली में तैयारी कर रही थी। अभी वह घर आई हुई थी। मंगलवार को वह पत्नी निर्मला के साथ ससुराल अदवास गया। तडक़े पांच बजे पुत्र गिरीश का फोन आया कि खुशबू फंदे पर लटक रही है। परिजनों ने घर पहुंचकर उसे नीचे उतार अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित क र दि या।