14 तक बैंक में देनी थी ज्वाइनिंग
जवान बेटे की मौत को लेकर कुशलबाग एसबीआई शाखा में सेवारत पिता संत कुमार के आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे थे। घर में सबसे बड़े पुत्र की अकाल मौत पर रोते हुए संतकुमार बार-बार उनके परिचितों के समक्ष दोहराते रहे कि उनके बेटे आशीष की नौकरी लग गई थी। लिखित और साक्षात्कार परीक्षा पास करने के बाद आशीष को 1 से 14 नवम्बर के बीच बैंक में बतौर कैशियर ज्वाइनिंग देने का बुलावा भी था, लेकिन उसकी किस्मत को कुछ ओर ही मंजूर था।