
deendayal upadhaya varishtha nagrik teerthyatra Will start from November 4
धीरेंद्र जोशी/ उदयपुर. देवस्थान विभाग की ओर से दीनदयाल उपाध्याय वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना-2018 के तहत गुरुवार को जगन्नाथपुरी के लिए यात्रा की ट्रेन जानी थी। इस ट्रेन को आचार संहिता के चलते निरस्त कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार यात्रा की यह ट्रेन दुर्गापुरा जयपुर से जगन्नाथपुरी वाया सवाई माधोपुर एवं कोटा होकर जानी थी। देवस्थान विभाग ने इस यात्रा को रद्द करने के पीछे अपरिहार्य कारण बताया है। इसके साथ ही यात्रा करने वाले वरिष्ठजनों को इसकी सूचना फोन और अन्य माध्यमों से देने की जानकारी दी है। लेकिन विश्वस्त सूत्रों के अनुसार यह यात्रा आचार संहिता लगने के चलते निरस्त की गई है।
पन्नाधाय दीर्घा की सीढिय़ां टूटी मिली
- महापौर पहुंचे निरीक्षण करने
उदयपुर. महापौर चन्द्रसिंह कोठारी व झील विकास प्राधिकरण सदस्य तेजशंकर पालीवाल ने बुधवार सुबह गोवर्धन सागर झील की सफाई कार्य का निरीक्षण किया। ठेके में निर्धारित आठ 8 की बजाय 6 श्रमिक ही मौके पर पाए गए। गोवर्धन सागर स्थित पन्नाधाय दीर्घा उद्यान दो महिला श्रमिक आराम करती मिली। महापौर ने उनके खिलाफ कार्रवाई करने, पन्नाधाय दीर्घा की टूटी स्टील की सीढिय़ों की मरम्मत एवं वहां अंकित पन्नाधाय जीवन दीर्घा के नाम के टूटे अक्षरों को ठीक करने के निर्देश दिए।

Published on:
25 Oct 2018 01:03 pm
बड़ी खबरें
View Allउदयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
